{"_id":"6974d41743e4da76dd0198a7","slug":"body-of-young-woman-was-found-dumped-in-sack-in-agra-2026-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवती की हत्या कर फेंकी लाश...यमुना के पुल पर बोरे में बंद मिली, शरीर पर थे चोट के कई निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवती की हत्या कर फेंकी लाश...यमुना के पुल पर बोरे में बंद मिली, शरीर पर थे चोट के कई निशान
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 24 Jan 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यमुना के पुल पर बोरे में बंद युवती की लाश मिली। शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के जवाहरपुल पर शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्ति एक महिला का शव बोरे में रख कर फेंक गया। महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस के अनुसार हत्या कर शव को यमुना में फेंकने का प्रयास था, पर किसी राहगीर के आने पर हत्यारा शव को पुल पर फेंक कर भाग निकला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
शुक्रवार रात एक बजे पुलिस कंट्रोल रूम को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जवाहर पुल पर बोरे में सामान रखकर फेंकने की शिकायत मिली थी। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास दूसरे मामले की तफ्तीश के लिए क्षेत्र में ही थे। सूचना पर वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। बोरे को खोलने पर पुलिस को उसमें एक महिला का शव मिला। महिला की उम्र करीब 28 वर्ष है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं।
Trending Videos

महिला की हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि कहीं और हत्या के बाद शव को यमुना में फेंकने के लिए लाया गया है। डीसीपी सिटी ने बताया कि महिला का शव फेंकने वाले की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी जा रही है।