सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Booking for 462 Plots in Atalpuram Housing Scheme Begins Tomorrow in Agra

UP: अटलपुरम में शुरू हो रही 462 प्लॉट की बुकिंग, 1 से सेक्टर 8 तक में करें आवेदन; जान लें पूरा तरीका

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 13 May 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा विकास प्राधिकरण 14 मई से अटलपुरम आवासीय योजना के दूसरे चरण में 462 रिक्त प्लॉट की बुकिंग शुरू करेगा। सेक्टर 1 से 8 तक विभिन्न श्रेणियों के प्लॉट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए उपलब्ध होंगे।

Booking for 462 Plots in Atalpuram Housing Scheme Begins Tomorrow in Agra
अटलपुरम
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ और भांडई गांव में विकसित हो रही अटलपुरम आवासीय योजना के दूसरे चरण में सेक्टर 1 से 8 तक में खाली पड़े 462 प्लॉट की बुकिंग बृहस्पतिवार से शुरू होगी।
Trending Videos

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8 अगस्त 2025 को अटल पुरम योजना को लॉन्च किया था। इसमें करीब 1400 प्लॉट हैं। पहले चरण में सेक्टर 1 से 8 तक में करीब 940 प्लॉट बिक चुके हैं। दूसरे चरण में शेष बचे प्लॉट की बिक्री के लिए एडीए 14 मई से रजिस्ट्रेशन खोलेगा। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुणमोली ने बताया कि विभिन्न आरक्षित श्रेणियों में आवेदन नहीं आने से प्लॉट रिक्त हैं। जिनके लिए दोबारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खोले जा रहे हैं। एडीए ने यहां 29,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर का रेट तय किया है। ककुआ और भांडई गांव में करीब 138 हेक्टेयर में आवासीय कॉलोनी विकसित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना में सभी आय वर्ग का ध्यान रखा गया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से लेकर सुपर एचआईजी श्रेणी तक के प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इच्छुक लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार इन भूखंडों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सबसे अधिक 198 प्लॉट एचआईजी श्रेणी में और 171 प्लॉट सुपर एचआईजी श्रेणी में उपलब्ध हैं।

श्रेणी भूखंड का क्षेत्रफल (वर्ग मी.) भूखंडों की संख्या
ईडब्ल्यूएस 40 तक 19
एलआईजी 41 - 50 12
एमआईजी 51 - 75 16
एमआईजी-III 101 - 150 46
एचआईजी 151 - 300 198
सुपर एचआईजी 300 से अधिक 171
कुल 462
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed