सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brutal Attack in Agra: Student Assaulted with Acid Set on Fire by Friends

UP: दोस्तों ने छात्र पर फेंका तेजाब, कपड़ों में लगाई आग; इसलिए की जिंदा जलाने की कोशिश

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार

पार्टी के बहाने बुलाकर दोस्तों ने छात्र पर तेजाब फेंका और कपड़ों में आग लगाकर मारने की कोशिश की। गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती है, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Brutal Attack in Agra: Student Assaulted with Acid Set on Fire by Friends
युवक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में दोस्तों ने पार्टी के बहाने बुलाकर स्नातक छात्र अजय पर तेजाब से हमला कर दिया। इसके बाद कपड़ों में आग लगाकर जिंदा जलाने का भी प्रयास किया। गंभीर हालात में घर पहुंचे युवक को परिजन ने एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पुलिस ने सोमवार को चार नामजद और दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया है। 
Trending Videos

नरायच के छोटी मोहल्ला निवासी अजय स्नातक का छात्र है। अजय ने पुलिस को बताया कि 31 मार्च की रात करीब 11 बजे उसके दोस्त हिमांशु ने फोन कर उसे ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित डॉ. लाल पैथोलॉजी लैब के पास पार्टी के बहाने बुलाया। वहां पहले से ही प्रिंस ठाकुर, अजय, सूरज और दो अन्य युवक मौजूद थे। नशे में धुत सभी आरोपियों ने पुरानी रंजिश में उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। बचने की कोशिश में वह भागा, लेकिन दोबारा तेजाब उसके सीने और गर्दन पर डाल दिया। पीड़ित चीखते हुए जमीन पर गिर गया तो प्रिंस ठाकुर ने माचिस से उसके कपड़ों में आग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन गर्दन, हाथों समेत कई अंग बुरी तरह झुलस गए। इसके बाद आरोपियों ने पूरी रात बंधक बनाकर प्रताड़ित किया। चीखने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी।दूसरे दिन किसी तरह छूटकर युवक घर पहुंचा तो हालत गंभीर देखकर परिजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हालत बिगड़ने पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां एक सप्ताह से स्थिति गंभीर बनी हुई है। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों प्रिंस ठाकुर और सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed