{"_id":"69983a90e9d2ef8fbb0c6851","slug":"burglars-break-into-jewellery-shop-theft-gold-and-silver-worth-lakhs-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: दीवार काटकर ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी, तिजोरी ग्राइंडर से कटी; CCTV की हार्ड डिस्क भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: दीवार काटकर ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी, तिजोरी ग्राइंडर से कटी; CCTV की हार्ड डिस्क भी गायब
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 Feb 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार
मलपुरा के ककुआ में चोरों ने दीवार काटकर ज्वेलर्स की दुकान से लाखों के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। तिजोरी को ग्राइंडर से काटने के साथ ही आरोपी सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए।
पुलिस मौके पर पहुंची
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के मलपुरा क्षेत्र के ककुआ स्थित राजेंद्र कुमार - प्रमोद कुमार ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए। घटना की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक प्रमोद कुमार के बेटे अक्षय कुमार बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। दुकान का सारा सामान सुरक्षित तिजोरी में रखा हुआ था। शुक्रवार को सुबह करीब 11:00 बजे जब वह अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
तिजोरी को भी ग्राइंडर से काट दिया गया था। दुकान के पीछे की दो दीवारों काट कर चोर अंदर दाखिल हुए। मौके से ग्राइंडर के ब्लड और सब्बल भी बरामद हुए हैं। दुकान से नई और पुराने सोने चांदी के आभूषण ले गए। इतना ही नहीं शातिर चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए, जिससे पुलिस को चोरों का पता लगाने में दिक्कत का सामना करना पड़े।
Trending Videos