{"_id":"6a438e686359a7c4010d3ed5","slug":"call-recording-reveals-murder-mystery-principal-murdered-assistant-accountant-in-etah-2026-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के स्कूल में मर्डर: प्रिंसिपल ने सहायक लेखाकार को घूसे मारे, फिर किया कत्ल; रिकॉर्डिंग ने खोल दिया राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के स्कूल में मर्डर: प्रिंसिपल ने सहायक लेखाकार को घूसे मारे, फिर किया कत्ल; रिकॉर्डिंग ने खोल दिया राज
Tue, 30 Jun 2026 03:13 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 30 Jun 2026 03:13 PM IST
सार
एटा के स्कूल में सहायक लेखाकार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रिंसिपल ने स्कूल में कलर्क की हत्या की थी। कॉल रिकॉर्डिंग ने हत्या का राज खोल दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कलर्क की हत्या का खुलासा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोबाइल फोन की एक कॉल रिकॉर्डिंग ने रविवार देर रात हत्या के राज से पर्दा उठा दिया। एटा जिले के जैथरा स्थित इंटर कॉलेज में तैनात क्लर्क की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने जा रहे आरोपी प्रिंसिपल ने अशोकपुर में एक युवक से मोबाइल लेकर बात की।
युवक ने शक होने पर काॅल की रिकॉर्डिंग सुनी तो उसके होश उड़ गए। उसकी सूचना पर पुलिस ने दरियावगंज रोड पर अशोकपुर गांव के पास घेराबंदी करके आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार की डिग्गी चेक की तो उसमें क्लर्क का शव मिला।
सीओ पटियाली अमित कुमार ने बताया कि एटा के जैथरा में स्थित माधवानंद इंटर कॉलेज में क्लर्क राहुल पांडेय (35) पुत्र रामतीर्थ की रविवार को प्रिंसिपल कृष्ण कुमार पांडेय से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर प्रिंसिपल ने क्लर्क को कई घूसे मारे, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने उसके शव को रस्सी से बांधकर अपनी कार की डिग्गी में रखा और ठिकाने लगाने के लिए पटियाली ले आया।

अशोकपुर गांव में देर रात करीब 11 बजे आरोपी ने रास्ते में खड़े एक युवक से बेहद जरूरी बात करने का हवाला देकर उसका मोबाइल मांगा। आरोपी मोबाइल से कॉल करके घबराहट में तेजी से चला गया तो युवक को कुछ शक हुआ। युवक के मोबाइल में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग चालू थी।
जब युवक ने उसकी कॉल रिकॉर्डिंग सुनी तो उसके होश उड़ गए। आरोपी कॉल पर बातचीत करते हुए किसी परिचित से लाश को ठिकाने लगाने की बात कर रहा था। इस पर युवक ने बिना वक्त गंवाए तुरंत ग्रामीणों और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस हरकत में आ गई। भरगैन से गश्त करके लौट रहे सीओ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी करके दरियावगंज रोड पर अशोकपुर गांव के पास कार को रोक लिया।
पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसकी डिग्गी में शव बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त राहुल पांडेय के रूप में हुई। सीओ पटियाली ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपी प्रिंसिपल को जैथरा पुलिस पकड़कर ले गई है।
भाई बोला- अपहरण के बाद की गई हत्या
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक राहुल के भाई आदित्य पांडेय ने बताया कि उनका भाई रविवार को कॉलेज में दोपहर करीब तीन बजे काम कर रहा था। तभी आरोपी प्रिंसिपल कृष्ण कुमार पांडेय और चतुर्थ श्रेणी कर्मी राजकुमार ने उनका अपहरण कर लिया। फिर उसकी हत्या कर दी। मृतक कॉलेज के बाद काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो भाई उसे तलाशते हुए कॉलेज पहुंचा।

इस दौरान कॉलेज में उसका बैग, चाबी और मोबाइल रखा मिला, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अनहोनी की आशंका के चलते मृतक के परिजन ने जैथरा पुलिस को सूचना दी थी। रात में उसका शव कार की डिग्गी में मिलने की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। भाई ने बताया कि मृतक की शादी साल 2019 में प्रतिभा से हुई थी। उसकी दो साल की बेटी है।