सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clash Between Two Lawyer Groups in Civil Court: Assault Loot and Death Threat Allegations

Agra: दीवानी परिसर में भिड़ गए अधिवक्ताओं के दो गुट, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी का आरोप

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 09:59 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच मारपीट और लूट के आरोपों को लेकर विवाद हो गया। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास के अनुसार दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
 

Clash Between Two Lawyer Groups in Civil Court: Assault Loot and Death Threat Allegations
आगरा दीवानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष ने जानलेवा हमला, मारपीट और घड़ी लूटने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने वकालतनामा लगाने से रोकने पर तीन हजार रुपये लूटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना हरीपर्वत पुलिस दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर जांच में लगी है।
Trending Videos


घटना मंगलवार की है। पहली शिकायत अधिवक्ता देवेंद्र यादव ने की। आरोप लगाया है कि वह गेट नंबर चार से खाना खाकर अपने चैंबर की ओर जा रहे थे, तभी सोनू परमार और उनके तीन अन्य साथियों ने उन्हें रोक लिया और कहा कि बड़े वकील बन गए हो। विरोध पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनकी गर्दन और सीने में चोटें आईं और सांस लेने में परेशानी हो रही है। साथ ही उनकी टाइटन की घड़ी भी छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तहरीर अधिवक्ता सोनू परमार ने दी है। आरोप लगाया है कि वह अपने क्लाइंट पवन समाधिया के मुकदमे के दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराकर आ रहे थे। तभी अभिषेक, अमित बघेल, आदित्य वशिष्ट, दीपक यादव और दो-तीन अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उनसे कहा कि ऋषि चौहान ने उन्हें वकालतनामा लगाने से मना किया था। इस पर तुझे समझ नहीं आ रहा। इसके बाद कोट की से तीन हजार रुपये और फाइल लूट ली। धमकी दी कि ऋषिराज चौहान की मर्जी के बिना वकालत लगाया तो हत्या कर देंगे।

साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की थी। इस पर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। किसी को भी चोट नहीं लगी है। मामले में जांच की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed