{"_id":"63b2765e5020a17fcc6dd06a","slug":"cold-increased-in-agra-and-surrounding-people-imprisoned-in-homes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather: आगरा व आसपास बिगड़ा मौसम का मिजाज, आग के सहारे रहे लोग, अभी और बढ़ेगी ठंड, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: आगरा व आसपास बिगड़ा मौसम का मिजाज, आग के सहारे रहे लोग, अभी और बढ़ेगी ठंड, अलर्ट जारी
Mon, 02 Jan 2023 11:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:44 AM IST
विज्ञापन
ठंड में अलाव किनारे बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल की शुरुआत के साथ मौसम में भी परिवर्तन आ गया है। आगरा, मथुरा सहित मैनपुरी, कासगंज, फिरोजाबाद, एटा जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है। इसके चलते लोग घरों में कैद रहे। जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकले। सड़कों पर एक तरह से सन्नाटा छाया रहा। बाजारों की रौनक फीकी रही।
कोहरे में रेंगते वाहन
- फोटो : अमर उजाला
साल का दूसरे दिन भी घने कोहरे और सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। सर्द हवाओं के साथ ही गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोग ठिठुरते नजर आए। कोहरे के चलते सुबह 11 बजे के बाद भी धूप नहीं निकली।
नए साल में सर्दी अब लोगों को बेहाल कर रही है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते सड़कों पर दृश्यता भी काफी कम रही। वहीं दूसरी तरफ सर्दी बढ़ने से लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई। तापमान गिरकर छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ऐसे में घरों में भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। सुबह 11 बजे तक धूप नहीं निकलने से दिन में भी गलन बनी रही।
हाल ये रहा कि घर से बाहर निकले लोग कहीं अलाव का सहारा ढूंढते रहे। वहीं चौराहों पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी भी सर्दी से परेशान नजर आए। सड़कों पर सुबह दस बजे भी शाम जैसा नजारा दिखाई दिया। कोहरे के चलते वाहन हेडलाइट जलाकर गुजर रहे थे, लेकिन फिर भी उन्हें महज दस मीटर तक ही दिखाई दे रहा था। इससे जीटी रोड समेत अन्य मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए।

फुहार बनकर गिरता रहा कोहरा
सुबह घने कोहरे ने जहां दृश्यता बहुत कम कर दी, वहीं दस बजे के बाद ये कोहरा फुहार बनकर गिरने लगा। इससे बाइकसवार लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि फिलहाल कोहरे और सर्दी से राहत नहीं मिल सकेगी।
रेलवे स्टेशन पर ठिठुरते लोग
- फोटो : अमर उजाला
नए साल से लगातार दूसरे दिन बढ़ी सर्दी, जनजीवन अस्त-व्यस्त
नव वर्ष शुरू होते ही मौसम का मिजाज गड़बड़ा गया है। विगत 2 दिन से लगातार बढ़ रही सर्दी और ठंडी हवाओं ने जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। लोग घरों और बरामदे तथा चौराहों पर आग के सहारे गर्मी लेने का प्रयास कर रहे हैं। आलम यह कि सुबह 11:00 बजे तक सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। लोग घने कोहरे की चादर में घरों में ही कैद रहे। बुजुर्ग और बच्चे गर्म कपड़ों के अंदर घरों में बैठे रहे।वहीं सर्दी को देखते हुए प्रशासन और नगर पालिका द्वारा पर्याप्त इंतजाम नहीं कराए गए। इससे लोगों में काफी आक्रोश भी है। लोगों ने समाजसेवियों संभ्रांत नागरिकों एवं नगर पालिका प्रशासन और प्रशासन से नगर में अलाव जलाने की मांग की है। वहीं कुछ लोग अपने निजी साधनों से आग जलाकर लोगों को सर्दी से बचाने का प्रयास भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौराहे पर आग के सहारे बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला