पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Commissioner Seeks Explanation Over Fake Disposal of Public Grievances on IGRS Portal

गजब का खेल: आईजीआरएस की हालत...जनसुनवाई में फर्जी निस्तारण का खुलासा, मंडलायुक्त ने अफसरों से मांगा जवाब

Tue, 30 Jun 2026 10:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 30 Jun 2026 10:27 AM IST
सार

आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण और खराब फीडबैक मिलने पर मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने कई विभागों से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने निर्देश दिए कि फरियादी से बात किए बिना किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Commissioner Seeks Explanation Over Fake Disposal of Public Grievances on IGRS Portal
मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप

विस्तार

जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का फर्जी निस्तारण जारी है। अधिकारियों का लापरवाह रवैया खत्म नहीं हो रहा। सोमवार को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने समीक्षा में यह स्थिति पाई। उप निदेशक पंचायत, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक, आबकारी, विद्युत, श्रम विभाग के निस्तारण से फरियादी नाखुश मिले। मंडलायुक्त ने सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। हालांकि मंडल की रैंक 15 से नौवें स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  प्रचंड गर्मी से तप रहा देश: कई शहरों में पारा 45.1 डिग्री के पार; सूबे में आगरा सबसे गर्म, जानें कब दस्तक देगा मानसून?
विज्ञापन



मंडलायुक्त ने खराब फीडबैक वाले विभागाध्यक्षों से कहा कि फरियादी से वार्ता किए बिना किसी शिकायत का निस्तारण नहीं होना चाहिए। इसके लिए व्यक्तिगत जवाबदेही होगी। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मथुरा स्थित गो संरक्षण केंद्र की किस्त जारी करने, गोवंशों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। पंचायतीराज विभाग को ओडीएफ प्लस के तहत मॉडल गांव बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बेड पर थी युवती और ऐसी हरकत: होटल के कमरे में घिनौना काम, आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल; दो गिरफ्तार



चारों जिलों में अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण पूर्ण कराने के लिए कहा गया। मंडल में सात विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं। 1028 विद्यालयों में फर्नीचर नहीं। जननी सुरक्षा का भुगतान नहीं होने पर मंडलायुक्त नाराज हुए। नोडल अधिकारी नामित करने के लिए कहा। बाल सम्मान कोष योजना के 153 मामले लंबित मिले।
इससे पहले मंडलायुक्त ने कर-करेत्तर एवं राजस्व वादों की समीक्षा की। वाणिज्य कर में चार जिलों में गिरावट आई है। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन और आबकारी में मासिक लक्ष्य कम रहा।

ये भी पढ़ें -  UP: दामाद ने ये क्या कर डाला...सास का फोड़ दिया सिर, पत्नी को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; गुस्सा देख लोग हैरान


परिवहन में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में स्थिति में सुधार मिला है। मंडलायुक्त ने चारों जिलों के डीएम को राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने और सर्वाधिक लंबित मामलों वाली तहसीलों की निगरानी के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त उमेश मणि त्रिपाठी, आगरा डीएम मनीष बंसल, फिरोजाबाद डीएम संतोष कुमार, मथुरा डीएम सीपी सिंह, मैनपुरी डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी, सीडीओ प्रतिभा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed