फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीकाकरण: वैक्सीन के लिए युवाओं में उत्सुकता, आगरा में शनिवार तक के सारे स्लॉट हुए बुक

Mon, 24 May 2021 09:52 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 24 May 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccine In Agra: All Slots Booked Till Saturday
आगरा: कोरोना वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए उन लोगों को अप्वाइंटमेंट नहीं मिल पा रहा है, जिनकी उम्र 44 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से कम है। ऐसे लोग 18 से 44 वर्ष की श्रेणी में वैक्सीन लगवाने के लिए अप्वाइंटमेंट लेने का प्रयास कर रहे हैं तो उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। जबकि ये लोग 45 वर्ष से अधिक की श्रेणी में न आने के कारण वैक्सीन नहीं लगवा सके थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 44 से 45 वर्ष के बीच के उम्र के लोगों के संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं जारी किया गया है। इससे इस अवधि वाले लोगों को टीकाकरण के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों को लगाई। फिर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीके लगना शुरू हुए। इससे नीचे के उम्र के लोग अपनी बारी के इंतजार कर रहे थे।

Corona Vaccine In Agra: All Slots Booked Till Saturday
आगरा में कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

जिले में 10 मई से 18 से 44 वर्ष के लोगों को वैक्सीन लगना शुरू हुआ है। इनके लिए एप पर पंजीकरण कराने के बाद अप्वॉइंटमेंट लेना जरूरी है। इसके बिना वैक्सीन नहीं लग सकती, जबकि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए पंजीकरण कराना जरूरी है।

Corona Vaccine In Agra: All Slots Booked Till Saturday
कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी करतीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
समाधान: 45 वर्ष से अधिक उम्र वाली श्रेणी में कराएं पंजीकरण
लोगों की अप्वॉइंटमेंट न मिलने समस्या सामने आने के बाद अब जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (टीकाकरण प्रभारी) डॉ. संजीव वर्मन का कहना है कि जिन लोगों के जन्म का वर्ष 1976 है, वे 45 वर्ष से अधिक उम्र वाली श्रेणी में टीकाकरण करा सकते हैं। यदि इस वर्ष में जन्म वाले किसी व्यक्ति को ऑनलाइन पंजीकरण कराने में समस्या आ रही है तो वह अपना आधार कार्ड लेकर टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे, उन्हें वहां टीका लगाया जाएगा। इन्हें अप्वाइंटमेंट लेने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Vaccine In Agra: All Slots Booked Till Saturday
कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

शनिवार तक बुक हो गए स्लॉट

वैक्सीन लगवाने के लिए 18 से 44 वर्ष के सारे स्लॉट सोमवार से शनिवार तक बुक हो गए हैं। रविवार को सुबह दस बजे ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने का विकल्प खोला गया। कोवाक्सिन की बुकिंग आधे घंटे के अंदर हो गई। शाम चार बजे तक कोविशील्ड लगवाने के लिए भी लोगों को अप्वाइंटमेंट नहीं मिल सका। शहर के टीकाकरण केंद्रों पर अप्वाइंटमेंट दोपहर दो बजे के बाद ही नहीं मिल रहा था। दूरस्थ देहात क्षेत्रों का ही विकल्प दिख रहा था। वह भी शाम तक बुक हो गए। 

विज्ञापन
Corona Vaccine In Agra: All Slots Booked Till Saturday
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन बताया कि जिले के 51 केंद्रों पर सोमवार से शनिवार तक टीकाकरण किया जाएगा। रोजाना 10600 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। छह दिन में कुल 63,600 लोगों को वैक्सीन लगाया जाना है। उनका कहना है कि जिन लोगों को इस हफ्ते अप्वाइंटमेंट नहीं मिल पाया है, उनको रविवार को मौका मिलेगा। ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट मिलने के बाद ही 18 से 44 वर्ष के लोगों को वैक्सीन लगाया जाना है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए भी पंजीकरण कराना अनिवार्य है। वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के लिए पंजीकरण जरूरी नहीं है, बस पहले डोज लगवाने पर मिला कार्ड ले जाना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed