{"_id":"609908938ebc3e4d1212ea9b","slug":"covid-19-vaccination-starts-for-18-45-age-group-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना: 18 से 45 साल उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू, केंद्रों पर लगी कतार, तस्वीरों में देखें आगरा-मथुरा का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: 18 से 45 साल उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू, केंद्रों पर लगी कतार, तस्वीरों में देखें आगरा-मथुरा का हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा / मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 May 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीकाकरण केंद्र के बाहर लगी कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा जिले में सोमवार को 18 से 45 वर्ष के उम्र के लोगों को कोरोनारोधी टीका लगना शुरू हो गया। 22 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। इसमें शहर के चार और देहात क्षेत्र के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। सभी केंद्रों पर बड़ी तादाद में युवा वैक्सीन लगवाने पहुंचे। इससे केंद्रों पर भीड़ जुट गई। संक्रमण से बचाव के लिए उचित दूरी का पालन नहीं हुआ। उधर, मथुरा जिले में टीकाकरण के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं।
2 of 5
एसएन मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि 22 केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण सोमवार से शनिवार तक किया जाएगा। चार हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के लोगों को टीकाकरण कराने के लिए पहले से ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट बुक करनी होगी।
रविवार को जिनको अप्वाइंटमेंट मिला है, उन्हीं को सोमवार को टीका लगेगा। सॉफ्टवेयर में पहले से पंजीकरण कराने वालों को अप्वाइंट नहीं मिला है। जिन लोगों को अभी का अप्वॉइंटमेंट नहीं मिल रहा है वे अगले दिन के लिए बुक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 18 से 45 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मथुरा में टीकाकरण केंद्र पर लगी कतार
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में जिला महिला अस्पताल, हैजा अस्पताल, सुखदेव नगर, लक्ष्मी नगर, झींगुरपुरा, वृंदावन, छाता, मांट, चौमुंहा, कोसी, गोवर्धन, राया, सुरीर, बरसाना में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। 18 से 45 आयुवर्ग के लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। इस आयु वर्ग के लोगों को पहली डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
टीका लगवाने के इंतजार में खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले को कोविशील्ड वैक्सीन की 14 हजार और को-वैक्सीन की 8 हजार डोज प्राप्त हुई हैं। इन वैक्सीन को सीएमओ कार्यालय में बनाए गए कोल्ड चेन में रखा गया है। पहले दिन टीकाकरण को लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।