{"_id":"631e1f6e43e19806c0100925","slug":"cow-shelter-inspection-mainpuri-news-agr546512258","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में नहीं गोवंश के लिए सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में नहीं गोवंश के लिए सुविधाएं
विज्ञापन
11एमएनपी-18-घिरोर के नगला फत्ते में गोशाला का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर। विकास खंड घिरोर की ग्राम पंचायत बमरौली नगला फत्ते में कोसोन मार्ग पर संचालित गोशाला की बदहाली देखने के लिए अधिकारी रविवार की सुबह ही पहुंच गए। अधिकारियों ने गोशाला का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए।
गोशाला की बदहाली के संबंध में रविवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। समाचार छपते ही गोशाला की हकीकत जानने को एसडीएम एसएन शर्मा, खंड विकास अधिकारी अशोक पाल सिंह, डिप्टी सीवीओ मंशाराम यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक पाल, ग्राम प्रधान आराम सिंह यादव, सचिव अनिल कुमार गोशाला पहुंचे। परिसर में कीचड़ युक्त पानी भरा देख नाराजगी जताई। गोशाला में गोवंश के लिए चारों और कटीले तार लगाए गए हैं। व्यवस्था कराने के लिए ग्राम प्रधान तथा सचिव को निदे्रश दिए गए। एसडीएम ने एसडीओ से बात करके गोशाला में विद्युत व्यवस्था सही कराने को कहा। गोशाला में मौके पर 43 गोवंश मिले।
गोवंश के लिए हरे चारे, दाना की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। गोशाला परिसर की साफ सफाई करा दी गई है। गोवंश के लिए गोशाला में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पशु चिकित्सक को नियमित रूप से पशुओं का चेकअप करने को कहा गया है।
विज्ञापन
एसएन शर्मा, एसडीएम
एक गाय के लिए 30 रुपये मिलते हैं। भूसा 12 रुपये किलो से अधिक मिलता है। एक गाय दो-तीन किलो भूसा खाती है। फिर रातव, दाना, हरा चारा की व्यवस्था कैसे की जाए। आठ महीने से रुपया नहीं मिला है। अधिकारियों को व्यवस्था करनी चाहिए।
आराम सिंह, ग्राम प्रधान