{"_id":"6a30e9d1708b0e230e0ad056","slug":"ctet-and-set-scheduled-on-same-day-aspirants-face-dilemma-2026-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एक दिन, दो बड़ी परीक्षाएं, 6 सितंबर को सीटेट और सेट एक साथ; अभ्यर्थियों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक दिन, दो बड़ी परीक्षाएं, 6 सितंबर को सीटेट और सेट एक साथ; अभ्यर्थियों की बढ़ी चिंता
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार
सीटेट और सेट दोनों परीक्षाओं की तिथि 6 सितंबर निर्धारित होने से हजारों अभ्यर्थी असमंजस में पड़ गए हैं। दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का कहना है कि तारीखों के टकराव से उन्हें एक अवसर छोड़ना पड़ सकता है, जिससे उनके करियर पर असर पड़ेगा।
शिक्षक सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शिक्षक बनने और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने का सपना देख रहे हजारों युवाओं के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) और वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) की तिथि 6 सितंबर को होने से आवेदक असमंजस में हैं।
आवेदकों का कहना है कि दोनों महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षाएं एक ही दिन आयोजित होने से उन्हें किसी एक परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है। सीटेट केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय सहित विभिन्न केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में शिक्षक बनने की पात्रता प्रदान करती है। वहीं सेट राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) बनने के लिए आवश्यक योग्यता परीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई है। दूसरी ओर सीटेट की परीक्षा तिथि पहले ही घोषित की जा चुकी है। ऐसे में दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं का कहना है कि उन्होंने महीनों से दोनों के लिए मेहनत की है। एक ही दिन परीक्षा होने से उनकी तैयारी और भविष्य की योजनाओं पर असर पड़ सकता है।