{"_id":"6a44bf252ad6a5f9f40de009","slug":"dbrau-at-99-first-woman-vice-chancellor-served-for-just-24-days-sets-unique-record-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 99 साल के इतिहास का अनोखा रिकॉर्ड, सिर्फ 24 दिन रहीं कुलपति; जानिए कौन थीं विश्वविद्यालय की पहली महिला VC","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 99 साल के इतिहास का अनोखा रिकॉर्ड, सिर्फ 24 दिन रहीं कुलपति; जानिए कौन थीं विश्वविद्यालय की पहली महिला VC
Wed, 01 Jul 2026 12:47 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:47 PM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 99 वर्षों के इतिहास में पहली महिला कुलपति सुरत प्यारी सुखिया का कार्यकाल सबसे छोटा रहा, जो केवल 24 दिनों तक चला। वहीं विश्वविद्यालय के इतिहास में लगातार दो पूर्ण कार्यकाल तक कुलपति रहने का रिकॉर्ड प्रो. आशुरानी के नाम दर्ज है।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. आशु रानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने में इतिहास समेटे डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने 99 वर्ष की अवधि में एक कुलपति ऐसी भी रहीं जिनका कार्यकाल सबसे संक्षिप्त रहा। ये तत्कालीन आगरा विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति सुरत प्यारी सुखिया थीं। इन्होंने मात्र 24 दिन कुलपति का कार्यभार संभाला।
ये भी पढ़ें - UP: 14 कॉलेजों से शुरू हुआ सफर, 1000 तक पहुंचा कारवां; 99 साल में शिक्षा का महाकेंद्र बना आगरा विश्वविद्यालय
शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहे आंबेडकर विवि के नाम इन 99 वर्षों में हजारों उपलब्धियां दर्ज हुईं। 1927 से लेकर 2026 तक कुल 50 कुलपति देने वाले इस विवि में कुछ कार्यवाहक कुलपतियों को दो कार्यकाल मिले। पूर्णकालिक कुलपति के रूप में लगातार दूसरी बार काम करने का मौका सिर्फ प्रो. आशुरानी को मिला। कुलपति के रूप में दो कार्यकाल संभालने वाले रेवरेंड कैनन ए डब्ल्यू डेविस के नाम पहले और चौथे कुलपति के रूप में विवि के रिकॉर्डों में दर्ज है। लेकिन उनके दोनों कार्यकाल के बीच पं. श्याम सुंदर शर्णा और पी किचलू ने कार्यवाहक कुलपति का कार्यभार संभाला। इसके बाद डॉ. नारायण प्रसाद अस्थाना ने पहले 1935 में करीब तीन महीने कार्यवाहक कुलपति का कार्यभार संभाला। इसके बाद 1946 से 1949 तक वो पूर्णकालिक कुलपति रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: 100 साल में कितना बदल गया आगरा विश्वविद्यालय, अब एआई और मशीन लर्निंग की ओर बढ़ रहे कदम
प्रो. अगम प्रसाद माथुर भी 1982 से 1985 और फिर 1988 से 1991 तक दो बार कुलपति बने। प्रो. एएस कुकला 15-09-2004 से 28-05-2006 तक कुलपति रहे। इसके बाद 21-11-2006 से 11-08-2006 तक उन्होंने दोबारा कुलपति पद का कार्यभार संभाला। सबसे कम समय और पहली महिला कुलपति सुरत प्यारी सुखिया विश्वविद्यालय की 21 वीं कुलपति थीं। उन्होंने 11-02-1972 से 5-03-1972 तक कुलपति का कार्यभार संभाला।
ये भी पढ़ें - UP: जब नोबेल विजेता सीवी रमन ने आगरा में बांटी थीं डिग्रियां, विश्वविद्यालय के 100 साल के सफर से जुड़े अनसुने किस्से
लगातार दूसरी बार कार्यभार संभालने का रिकॉर्ड प्रो. आशुरानी के नाम
आंबेडकर विवि के इतिहास में प्रो. आशुरानी से पहले किसी भी कुलपति को लगातार दो कार्यकाल में काम करने का मौका नहीं मिला।
ये भी पढ़ें - UP: 99 साल की उपलब्धियों का होगा सम्मान, आगरा विश्वविद्यालय में भव्य समारोह; यहां हो रहा आयोजन