सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diwali 2025 Kab Hai Diwali Laxmi Pujan Time Shubh Muhurat In Hindi

Diwali 2025 Laxmi Puja Muhurat: दिवाली आज और कुछ जगहों पर कल भी, लक्ष्मी पूजन के लिए जानें शुभ मुहूर्त

अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Oct 2025 07:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Diwali Laxmi Puja Muhurat 2025: इस वर्ष दिवाली को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। आज तो कुछ स्थानों पर कल भी रोशनी का ये पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिषिचार्य ने बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर प्रदोष काल में पूजन का समय 05:46 से 8:18 बजे तक रहेगा। वहीं शाम 7:21 से 8:20 तक घरों में महालक्ष्मी-गणेश के पूजन का शुभ मुहूर्त है।

Diwali 2025 Kab Hai Diwali Laxmi Pujan Time Shubh Muhurat In Hindi
दीपावली - फोटो : अमर उजाला प्रिंट / एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सुख, समृद्धि और प्रकाश के पर्व दिवाली का उल्लास चारों ओर छाया है। घर-द्वार वंदनवार की खुशबू से महक रहे हैं। सोमवार को शुभ मुहूर्त में पूजन कर दिवाली मनाई जाएगी। इससे पहले रविवार को घरों के मुख्य द्वार और नालियों के पास सरसों के तेल के दीपक रखकर छोटी दिवाली मनाई गई। रात में आतिशबाजी से आसमान रंग-बिरंगा नजर आया। वहीं दिवाली के लिए घरों की रंग-बिरंगी झालरों से सजावट की गई है। चाैक-चाैराहों से लेकर बाजार और निजी-सरकारी कार्यालय तक रोशनी से सराबोर हैं।
Trending Videos



 

हिंदू धर्म में दिवाली का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे और नगरवासियों ने दीप जलाकर संपूर्ण अयोध्या को रोशन किया था। साथ ही समुद्र मंथन से माता लक्ष्मी का प्राकट्य भी इसी दिन हुआ था। दिवाली के शुभ अवसर पर भक्त माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, श्रीराम दरबार और कुबेर की पूजा की जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिषिचार्य डॉ. पूनम वाष्णेय ने बताया कि अमावस्या तिथि 20 अक्तूबर को दोपहर 3:45 मिनट से 21 अक्तूबर शाम 5:55 मिनट पर समाप्त होगी। दिवाली रात्रि का पर्व है, जिसका संबंध प्रदोष काल व निशीथ काल से है। यह दोनों एक साथ 20 अक्तूबर को मिल रहे हैं जिसके कारण दिवाली 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी। दिवाली पूजन के लिए सोमवार को शुभ मुहूर्त शाम 7:29 मिनट से लेकर 9:26 मिनट तक है। 21 अक्तूबर को भी उदय तिथि में अमावस्या है। दुकानों, ऑफिस और प्रतिष्ठानों में दिवाली का पूजन किया जा सकता है। बुधवार को गोवर्धन पूजा और बृहस्पतिवार को भाई-दूज का त्योहार मनाया जाएगा।


 

ऐसे करें लक्ष्मी-गणेश का पूजन
ज्योतिषाचार्य डाॅ. अरविंद मिश्र ने बताया कि शुभ मुहूर्त में गणेश-लक्ष्मी के पूजन से सुख समृद्धि आती है। राहुकाल में पूजा करने से बचना चाहिए। शाम को शुभ मुहूर्त में ईशान कोण में चाैक या रंगोली बनाकर उस पर चाैकी रखें। चाैकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाकर लक्ष्मी-गणेश, देवी सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करें। चाैकी पर गणेश जी के सामने दाहिनी ओर नवग्रह स्थापित करें और पास में जल से भरा कलश रखें। कलश में काैड़िया, सिक्के, सुपारी और गंगाजल डालें। कलश पर रोली से स्वास्तिक बनाना चाहिए। कलश के मुख पर आम के पत्ते लगा लें। मिट्टी के बड़े दीये से कलश ढक दें। दीपक में चावल भरें और लाल कपड़े में जटा नारियल लपटेकर रख दें। परिवार के सभी सदस्यों के साथ पूजा कर सकते हैं। मां लक्ष्मी के समक्ष लाल कपड़े की थैली में 5 काैड़ी, 5 गोमती चक्र, हल्दी की गांठ रखें। पूजन के बाद इस पोटली को तिजोरी या लाॅकर में रख लें। मां लक्ष्मी, प्रथम पूज्य गणपति, धन के देवता कुबेर को फल, फूल, पंचमेवा, खील-बताशे-खिलाैने के साथ मिठाई अर्पित करें।

 

गोवर्धन पूजा और भाईदूज का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य डाॅ. अरविंद मिश्रा ने बताया कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा की जाती है। 22 अक्तूबर को प्रतिपदा तिथि रात 8:16 बजे तक रहेगी। अतः अन्नकूट, गोवर्धन पूजा 22 अक्तूबर को होगी। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने अंगुली पर 7 दिन तक गोवर्धन पर्वत को धारण कर नगरवासियों की रक्षा की थी। बुधवार को गोवर्धन पूजा अपराह्न 4:19 बजे से 5:51 बजे तक और शाम को 7:29 बजे से लेकर 9:26 बजे तक शुभ रहेगी।

 

वहीं भाई दूज 23 अक्तूबर को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर आए थे। तब देवी यमुना ने उनका बहुत प्रेम पूर्वक आदर सत्कार किया, स्वादिष्ट भोजन कराया। मस्तक पर शुभ मंगल तिलक लगाया। प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें यह वरदान दिया कि जो भाई आज के दिन अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाएगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं होगा। दीर्घायु प्राप्त करेगा। इस पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है। तिलक करने का शुभ मुहूर्त सुबह 8:37 बजे से लेकर 12:57 तक अति शुभ रहेगा।

 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस करेगी चेकिंग
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि दिवाली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बाजारों में अतिरिक्त 200 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। किसी तरह की चोरी और लूट की वारदात न हो, उसके लिए हर थाना क्षेत्र में मोबाइल टीम रहेंगी। थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी। 150 स्थानों पर पुलिस लगाई है, जहां पर विशेष नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए साइबर सेल और सोशल मीडिया सेल को अलर्ट किया गया है। 10 अतिरिक्त टीएसआई के साथ 50 यातायात पुलिसकर्मी भी रहेंगे। यह जाम की सूचना पर पहुंचेंगे। यातायात संचालन में मदद करेंगे। लोग आग लगने या अन्य किसी घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दे सकते हैं। साथ ही साइबर ठगों से सावधान रहें। एपीके फाइल के रूप में आने वाले दिवाली संदेशों को न खोलें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अगर कोई व्यक्ति काल करके रुपयों की मांग करता है तो झांसे में नहीं आएं। समझ जाएं कि ठगी होने वाली है। साइबर ठगी होने पर 1930 पर काॅल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed