फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight flour mills inspected in Agra 16 samples collected

आठ आटा मिलों में छापा: खाद्य विभाग की टीम ने चलाया विशेष अभियान, जांच के लिए भेजे 16 नमूने

Fri, 31 Jul 2026 11:44 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 31 Jul 2026 11:44 PM IST
सार

खाद्य विभाग की टीम ने बीपी फ्लोर मिल प्राइवेट लिमिटेड भागूपुर से फोर्टिफाइड आटे समेत दो नमूने लिए। लक्ष्मीनारायण आटा मिल मलपुरा से आटे का एक नमूना जांच को भेजा है। आगरा रोलर फ्लोर मिल्स मथुरा रोड से आटा और मैदा का नमूना लिया है।

विज्ञापन
Eight flour mills inspected in Agra 16 samples collected
जांच के लिए भेजे नमूने। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में खाद्य विभाग ने बारिश के माैसम में घटिया और मिलावटी सामान की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया। टीमों ने आठ आटा मिलों पर जांच कर आटा, मैदा और सूजी के 16 नमूने लिए हैं। जांच में रिपोर्ट फेल होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गणेश कंज्यूमर सर्विस सेंटर लिमिटेड भागूपुर से आटा, बेसन दलिया, मैदा, सूजी के नमूने लिए हैं। बीपी फ्लोर मिल प्राइवेट लिमिटेड भागूपुर से फोर्टिफाइड आटे समेत दो नमूने लिए। लक्ष्मीनारायण आटा मिल मलपुरा से आटे का एक नमूना जांच को भेजा है। आगरा रोलर फ्लोर मिल्स मथुरा रोड से आटा और मैदा का नमूना लिया है।
विज्ञापन


वहीं खेरागढ़ के कमाल रोड स्थित अग्रवाल फूड्स और कन्हैया फ्लोर मिल से आटे का एक-एक नमूना जांच के लिए लिया है। आगरा फ्लोर मिल सेवला जाट से आटे के दो और गुप्ता एंटरप्राइजेज फ्लोर मिल से आटे के दो नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। सभी को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। मिलावटी और नकली सामग्री की टोल फ्री नंबर 18001805533 पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed