सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake milk-khoya and cheese coming from Rajasthan

Agra News: राजस्थान से आ रहा नकली दूध-खोआ और पनीर, सहालग में 8 हजार क्विंटल मिलावटी माल पकड़ा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 12:37 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में सहालग के दौरान राजस्थान से आ रहे नकली दूध, पनीर और खोआ का बड़ा नेटवर्क सामने आया है। खाद्य विभाग ने 8 हजार क्विंटल मिलावटी उत्पाद नष्ट कर सीमा पर सख्ती बढ़ा दी है।

Fake milk-khoya and cheese coming from Rajasthan
पनीर
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान से त्योहार के बाद सहालग में नकली खोआ, दूध और पनीर खपाया जा रहा है। बीते पांच-छह महीने में करीब 8 हजार क्विंटल नकली खोआ, पनीर और दूध पकड़कर नष्ट कराया गया है। ऐसे में खाद्य विभाग ने राजस्थान सीमा पर टीम को अलर्ट कर दिया है।
Trending Videos


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बीते दिन राजस्थान के धौलपुर से आ रहा 1,200 लीटर सिंथेटिक दूध को नष्ट कराया है। पूछताछ में पता चला कि ये ऑन डिमांड आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, एटा और आसपास के जिलों में इसको खपाते हैं। इससे पनीर और खोआ अधिक बनाया जाता है। चिकनाई के लिए रिफाइंड मिलाते हैं। होली-दिवाली पर भी आगरा से सटे राजस्थान के धौलपुर, मुरैना, राजाखेड़ा समेत अन्य शहरों से मिलावटी दूध, पनीर और खोआ पकड़ा था। ऐसे में राजस्थान सीमा पर खाद्य विभाग की टीम को अलर्ट किया है। शहर में भी डेयरी और अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





होली-दिवाली पर पकड़ा था नकली खोआ-पनीर
होली, दिवाली और सहालग में मावा, पनीर और दूध की मांग तीन गुना तक बढ़ जाती है। इसे भुनाने के लिए मिलावट माफिया ऑन डिमांड नकली खाद्य सामग्री बनाते हैं। बीती 28 फरवरी को धौलपुर से आ रहे 1,320 किलो मिलावटी खोआ पकड़ा था। इसे नष्ट कराया था। बीते साल पांच दिसंबर को कुबेरपुर टोल प्लाजा पर 840 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed