सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family Dispute Turns Violent in Agra, Clash Erupts in Front of Police

UP: पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद का वीडियो, ससुर की पिटाई, दामाद भी घायल; पुलिस भी कुछ न कर पाई

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 13 May 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के मंटोला क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां मायका पक्ष पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगा है। पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट में दामाद और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

Family Dispute Turns Violent in Agra, Clash Erupts in Front of Police
मंटोला झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना मंटोला क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मायके वालो ने बेटी की ससुराल पहुंच कर हंगामा किया। पुलिस के सामने ही जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में दामाद और ससुर के गंभीर को आई हैं। मारपीट के वीडियो सामने आए हैं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
Trending Videos

सदर भट्टी निवासी मोहम्मद आमिर ने अपनी पत्नी के मायका पक्ष के 25 से 30 लोगों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व शिरीन निवासी नालबंद चौराहा से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा विभिन्न बहानों से पैसों की मांग की जाती रही। आमिर का आरोप है कि करीब एक माह पहले उसके ससुर अफजाल ने अपने बेटे के कारोबार के लिए 5 लाख रुपये उधार मांगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण जब उसने इनकार किया तो ससुराल पक्ष रंजिश रखने लगा और उसकी पत्नी भी आए दिन विवाद करने लगी। आमिर के मुताबिक मंगलवार रात करीब 11 बजे ससुर अफजाल, उसका बेटा अदनान और अन्य नामजद व अज्ञात लोग पुलिस को झूठी सूचना देकर पुलिसकर्मियों के साथ उसके घर पहुंचे। गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे आमिर और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से पिता की हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली गेट स्थित समर्पण अस्पताल रेफर किया गया। आमिर के सिर और पसलियों में चोटें बताई गई हैं। घटना के दौरान उसके पिता का मोबाइल और अंगूठियां भी गिरकर खो गईं। वहीं मामले ने लड़की पक्ष ने ससुरालियों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed