फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer cutting fodder in field attacked by wild animal

Agra News: खेत में चारा काट रहे किसान पर जंगली जानवर का हमला

Sun, 26 Jul 2026 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmer cutting fodder in field attacked by wild animal
खेत में चारा काट रहे किसान पर जंगली जानवर का हमला, एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया
पिनाहट। पिढ़ाैरा थाना क्षेत्र के गांव गुर्जा शिवलाल में रविवार सुबह खेत में चारा काट रहे एक किसान पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जानवर ने किसान को कमर के पास काट लिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव गुर्जा शिवलाल निवासी रतीराम (60) पुत्र गुंजारी लाल रविवार सुबह अपने खेत में हरी चरी काट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए जंगली जानवर ने उन पर हमला कर कमर के पास काट लिया। किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और जानवर को भगाकर उन्हें बचाया। घायल किसान को परिजन तत्काल सीएचसी पिनाहट लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवर की तलाश कर उसे पकड़वाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed