सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fascination of followers with Sakar Hari Crowd gathered in ashram police had to put up barriers

Hathras Stampede: साकार हरि से अनुयायियों का ऐसा मोह...आश्रम में उमड़ रही भीड़, पुलिस को लगाने पड़ गए बैरियर

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jul 2024 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार

हाथरस हादसे के बाद साकार हरि के अनुयायियों का मोह कम होता नजर नहीं आ रहा है। मैनपुरी के बिछवां आश्रम पर सुबह-सुबह बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई। इन्हें रोकने के लिए पुलिस को बैरियर लगाने पड़ गए।
 

fascination of followers with Sakar Hari Crowd gathered in ashram police had to put up barriers
साकार हरि के आश्रम पर लगाए गए बैरियर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बिछवां कस्बा स्थित साकार हरि के आश्रम में मंगलवार सुबह अचानक बाबा के अनुयायियों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। बड़ी संख्या में लोगों को आता देख पुलिस अलर्ट हो गई। बैरियर लगाकर लोगों को रोक दिया गया। उन्हें वापस जाने के लिए कहा गया, लेकिन वे अंदर जाने की जिद पर अड़े रहे। 
Trending Videos


 

हाथरस कांड को आठ दिन बीत चुके हैं। मामले में जांच के लिए गठित विशेष जांच दल जांच के साथ ही रिपोर्ट तैयार करने में जुटा है। उधर हाथरस पुलिस चिन्हित आरोपियों को जेल भेज रही है। इन सब के बीच कस्बा बिछवां स्थित आश्रम में बाबा की मौजूदगी को लेकर पहले दिन से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में पुलिस बल महलनुमा आश्रम को चारों ओर से घेर हुए हैं। वहीं खुफिया विभाग के लोग भी हर हरकत पर नजर बनाए हुए हैं। आश्रम के अंदर का सच क्या है, इसको लेकर प्रशासन की ओर से लगातार साकार हरि के होने की बात से इन्कार किया जाता रहा है। दूसरी ओर आश्रम से एक पत्र का बाहर आना मौजूदगी का एहसास करा रहा है। फिलहाल अभी तक अनुयायी भी साफ तौर पर कुछ भी समझ नहीं पा रहे हैं। 

वहीं मंगलवार सुबह आश्रम पर अचानक ही भोले बाबा के अनुयायियों की भीड़ उमड़ने लगी। पुलिस बल ने उन्हें समझाते हुए वहां से वापस लौटने के लिए कहा, लेकिन ये लोग पुलिस बैरियर के पास खड़े होकर साकार हरि के जयकारे लगाने लगे और फिर यहीं पर भजन गाना शुरू कर दिए। हालांकि पुलिस बल लगातार इन लोगों को समझाने के प्रयास में जुटा हुआ है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed