सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR against 285 for pelting stones at police, 19 including groom sent to jail

आगरा बवाल: 11 पुलिसकर्मी हुए घायल, 285 लोगों पर FIR हुई दर्ज; युवक की मौत के बाद फैला था आक्रोश

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
सार

फतेहाबाद में सड़क हादसे के बाद भड़के बवाल और पुलिस पर पथराव के मामले में 285 लोगों पर FIR दर्ज की गई है, जबकि 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस की देर रात कार्रवाई में दूल्हा समेत कई लोगों की गिरफ्तारी से शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं।

FIR against 285 for pelting stones at police, 19 including groom sent to jail
आगरा बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद मार्ग पर पूठपुरा गांव के पास सोमवार को कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के बाद पुलिस पर पथराव के मामले में 285 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने देर रात दबिश देकर दूल्हा सहित 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


खासपुर, बहादुर पुर, दयालबाग निवासी मनीष (22) पुत्र सामलिया कपड़े की दुकान पर काम करता था। उसकी ससुराल फिरोजाबाद के तिवाए की गढ़ी में है। सोमवार को उसके फूफा राजाबाबू के बेटे की लगन सगाई का कार्यक्रम फतेहाबाद के गांव पिन्नापुरा में होना था। इसमें शामिल होने के लिए मनीष भी गया था। दोपहर में वह काम से फतेहाबाद कस्बे की तरफ जा रहा था। फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर पूठपुरा के पास सामने से आ रही थार गाड़ी ने पहले स्कूटी सवार तीन युवक सुभाष, विवेक, कालू और खाद से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मारी थी। बाद में बाइक सवार मनीष को कुचल दिया था। मनीष की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। तभी आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। पुलिसकर्मियों ने आधा किलोमीटर दूर भागकर अपनी जान बचाई थी। 15 मिनट तक पथराव करते रहे थे। इस मामले में चौकी इंचार्ज लुहारी देवेंद्र सिंह ने तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रवि कुमार ने सोमवार को फोन पर पूठपुरा गांव के पास सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्तियों के घायल होने की सूचना दी थी। टीम प्रभारी शिवप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तब तक मनीष की मौत हो गई थी। सोमवार शाम चार बजे करीब परिजन और ग्रामीणों ने मनीष के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने जाम लगाने वाले लोगों को समझाया, तो आक्रोशित लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडों व पत्थरों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पथराव में क्राइम इंस्पेक्टर फतेहाबाद पुरुषोत्तम पाल, उप निरीक्षक आकाश कुमार, अखिलेश कुमार, सिपाही मयंक आदि घायल हो गए। आनन-फानन में अन्य थानों से पुलिस फोर्स बुलाया गया।
विज्ञापन


प्राथमिकी में ये हैं नामजद
पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालना, पुलिस टीम पर ईंट पत्थरों से हमला, जाम लगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की। फोटो व वीडियो के आधार पर अशोक निवासी रिहावली, भागचंद निवासी ताड़पुर (राजाखेड़ा), प्रदीप निवासी देवदासपुरा (राजाखेड़ा), उमेश निवासी रायपुरा (थाना महुआ, मुरैना), आकाश निवासी मेहरा नाहरगंज (थाना डौकी), रामलखन निवासी पिन्नापुरा, श्रीभगवान निवासी दतौजी खुर्द (थाना लाइनपार फिरोजाबाद), रामसेवक निवासी देवदासपुरा (राजाखेड़ा), मोहित निवासी रायपुर (मुरैना), गौतम निवासी दतौजी (थाना लाइनपार, फिरोजाबाद), पंकज निवासी कटेला (शमसाबाद), विष्णु निवासी नगला सिंघी (फिरोजाबाद), राम निवासी पिन्नापुरा, प्रदीप निवासी पिनाहट, दशरथ निवासी पिन्नापुरा, सुरेश निवासी खासपुर, रामवीर, अशोक निवासी दतौजी खुर्द (थाना लाइनपार फिरोजाबाद), सोनू निवासी नंदापुरा, प्रदीप, मनोज, रामबाबू, संतोषी, दौजीराम, टिंडा, जेहरा, कालू उर्फ मुखलाल, नीरज, सुखदेव, श्रीनिवास, मनीष, राधाकृष्ण निवासीगण पिन्नापुरा, राजेश उर्फ आरएस निवासी मडुआ (थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद), राजवीर निवासी खासपुर, शोभाराम निवासी हीरापुरा (थाना निबोहरा) सहित 200 से 250 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इनको जेल भेजा
उमेश, मुरैना, आकाश, रामलखन, श्रीभगवान, रामसेवक, धौलपुर, गौतम, पंकज, विष्णु, राम, दशरथ, सुरेश, रामवीर, अशोक, सोनू, अशोक, प्रदीप, राजाखेड़ा, मोहित, प्रदीप, भागचंद को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed