{"_id":"68fb2b28219f1f6e7c0328b6","slug":"five-year-old-girl-lost-at-taj-mahal-in-agra-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताजमहल पर बिछड़ गई पांच साल की बच्ची, पुलिस ने खोजे परिजन; गुजरात के पर्यटक का लाैटाया पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताजमहल पर बिछड़ गई पांच साल की बच्ची, पुलिस ने खोजे परिजन; गुजरात के पर्यटक का लाैटाया पर्स
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:06 PM IST
सार
ताजमहल देखने आई पांच साल की बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गई। वह रोने लगी। पुलिसकर्मियों ने देखा तो उससे बात की। इसके बाद परिजनों को खोजकर बच्ची को साैंप दिया।
विज्ञापन
ताजमहल पर परिजनों से बिछड़ गए थे बच्चे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा में ताज सुरक्षा पुलिस पर्यटकों की मददगार बन रही है। बृहस्पतिवार को भीड़ में पांच साल की बच्ची और दो छोटे भाई अपने मां-पिता से बिछड़ गए। सूचना पर क्विक रेस्पांस टीम ने परिजन को खोजकर बच्चों से मिला दिया। इस पर सभी ने पुलिस का धन्यवाद दिया। इसी तरह गुजरात के पर्यटक का छूटा पर्स भी पुलिस ने खोजकर लाैटाया।
बृहस्पतिवार दोपहर में पांच साल की बच्ची आलिया ताजमहल के पश्चिमी गेट पर परिजन से बिछड़ गई। वह रोने लगी। वह रोते हुए पश्चिमी गेट पर आई। इस पर क्विक रेस्पांस टीम ने बात की। पहले उसे चुप किया। इसके बाद परिजन की तलाश की। खोजबीन करने पर आधे घंटे बाद ही परिजन मिल गए। बेटी के मिलने से सभी खुश हुए।
वहीं ग्वालियर से आए दो भाई 6 साल का शोएब और 8 साल का वाहिद पिता जाहिद और मां शबनम से बिछड़ गए। पर्यटक ने बच्चों के बिछड़ने के बारे में पुलिस टीम को बताया। 30 मिनट में बच्चों को सीसीटीवी कैमरों की मदद से खोज निकाला गया।
जाम नगर, गुजरात निवासी दुर्गाबेन परिवार सहित ताजमहल देखने आई थीं। पश्चिमी गेट पार्किंग स्थित गाइड सुविधा केंद्र के पास उनका हैंड बैग छूट गया। उसमें कीमती सामान रखा हुआ था। इससे वो परेशान हो गए। दुर्गाबेन की बेटी जानवी बेन ने पश्चिमी गेट पर माैजूद क्विक रेस्पांस टीम को जानकारी दी। पुलिस को पर्स गाइड सुविधा केंद्र पर मिल गया।
पुलिस ने जानवी बेन को पर्स दिया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं ताज सुरक्षा पुलिस ने पोलैंड से आए पर्यटकों के दल को ताजमहल का भ्रमण कराया। पुलिस की फ्रेंडली वर्किंग को देखकर पर्यटक खुश हुए। उन्होंने पुलिसकर्मियों का धन्यवाद दिया।
Trending Videos