फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four-Crore Wedding Ends in Seven Months; Husband, Parents-in-Law Arrested Over Alleged 1 Crore Dowry Demand

UP: सात महीने में टूट गई चार करोड़ रुपये में हुई शादी, ससुराल में मिली ऐसी प्रताड़ान; कारोबारी की बेटी रो पड़ी

Mon, 03 Aug 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 03 Aug 2026 10:21 AM IST
सार

आगरा में पत्थर कारोबारी की विदेश में नौकरी करने वाली बेटी की चार करोड़ रुपये खर्च कर हुई शादी महज सात महीने में टूट गई। आरोप है कि हैदराबाद में ससुराल वाले एक करोड़ रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे और गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया।

विज्ञापन
Four-Crore Wedding Ends in Seven Months; Husband, Parents-in-Law Arrested Over Alleged 1 Crore Dowry Demand
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पत्थर कारोबारी की विदेश में नौकरी करने वाली बेटी शादी के सात माह में ही मायके लौट आई। आरोप है कि को ससुराल में उसे बहुत प्रताड़ित किया गया। शादी में चार करोड़ रुपये खर्च के बाद भी ससुराल वाले 1 करोड़ रुपये मांग रहे थे। न्यू आगरा थाने की पुलिस ने हैदराबाद से आरोपियों होटल कारोबारी ससुर, सास और पति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


कारोबारी ने बताया कि उनकी बेटी को उन्होंने लंदन से एमबीए कराया था। उसकी स्कॉटलैंड की एक कंपनी में नौकरी लगी थी। 26 नवंबर को सदर क्षेत्र निवासी होटल संचालक के सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे से बेटी की शादी की थी। दामाद हैदराबाद में नौकरी करता था। उसकी बहन भी उसी के साथ रहती थी। शादी के बाद पति के पास बेटी हैदराबाद गई। वहां अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। मना करने पर पिटाई की गई, गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन


कारोबारी ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन बेटी की हत्या करने की साजिश कर रहे थे। बेटी किसी तरह बचकर मायके आ गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने हैदराबाद से पति, ससुर और सास को गिरफ्तार किया। वहां से ट्रांजिट रिमांड पर तीनों को आगरा लाया गया। रविवार को तीनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed