सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Good News for Travelers: four Special Trains via Agra to Mumbai Gujarat and Kolkata Announced

यात्रीगण ध्यान दें: मुंबई-गुजरात व कोलकाता के लिए बढ़ी सुविधा, ईदगाह होकर चलेंगी 4 विशेष ट्रेन; नोट करें टाइम

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे ने यात्रियों के लिए चार विशेष ट्रेनों की घोषणा की है, जो ईदगाह और टूंडला से होकर मुंबई, गुजरात और कोलकाता तक जाएंगी। इन ट्रेनों के चलने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

Good News for Travelers: four Special Trains via Agra to Mumbai Gujarat and Kolkata Announced
ट्रेन( सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया( एक्स)
विज्ञापन

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से शुरू की जा रही चार विशेष ट्रेनें ईदगाह आगरा और टूंडला स्टेशन होकर गुजरेंगी। इससे आगरा से होकर मुंबई, गुजरात और कोलकाता के लिए कनेक्टिविटी बेहतर होगी। रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 05183-05184 आजमगढ़–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट 4 अप्रैल से 13 जुलाई तक संचालित होगी।
Trending Videos

ये ईदगाह स्टेशन से होकर जाएगी। यह मुहम्मदाबाद, मऊ, औंड़िहार, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, गोविंदपुरी, टूंडला, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, बोरीवली होते हुए चलेगी। इसी तरह 05033-05034 गोमती नगर–बांद्रा टर्मिनस विशेष 6 अप्रैल से 14 जुलाई तक तथा 05017-05018 मऊ–वलसाड विशेष 4 अप्रैल से 12 जुलाई तक ईदगाह व टूंडला होकर संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 04153-04154 कानपुर सेंट्रल–कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन 2 अप्रैल से 26 जून तक फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल, नैहाटी होते हुए चलेगी। इससे आगरा के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में राहत मिलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed