सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Govardhan Puja 2025 Date annakut Utsav Diwali Prathipada Tithi Pujja Vidhi Aur Shubh Muhurat

Govardhan Puja Timing 2025: गोवर्धन पूजा आज, जानें पौराणिक महत्व और पूजन का शुभ मुहूर्त

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Oct 2025 09:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Govardhan Puja 2025 : हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा की जाती है। दो दिन अमावस्या तिथि होने के कारण पंचोत्सव में एक दिन बढ़ गया है। इस कारण गोवर्धन पूजा आज है। 

Govardhan Puja 2025 Date annakut Utsav Diwali Prathipada Tithi Pujja Vidhi Aur Shubh Muhurat
गोवर्धन पूजा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

 इस वर्ष धनतरेस से प्रारंभ हुए दीपोत्सव का त्योहार पांच की बजाए छह दिन का मनाया जा रहा है। दो दिन अमावस्या तिथि होने के कारण पंचोत्सव में एक दिन बढ़ गया है। 20 अक्तूबर सोमवार को दिवाली मनाई गई। पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि 21 अक्तूबर से प्रारंभ होकर 22 अक्तूबर रात्रि 9: 26 समाप्त होगी। 21 अक्तूबर को अमावस्या शाम तक प्रभावी होने के कारण गोवर्धन पूजा बुधवार और भाई दूज बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा।
Trending Videos



 

सनातन धर्म में कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की आकृति बनाकर पूजन करते हैं। गोवर्धन पूजा के लिए मंगलवार से ही लोगों ने गाय के गोबर और अन्नकूट की खरीदारी करना शुरू कर दिया है। महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर, श्रीराम चौक कमला नगर, पोला भाई ग्रुप परिवार, अग्रवाल संगठन कमला नगर, गंगे गौरी बाग बल्केश्वर, पथवारी बेलनगंज, सनातन धर्म मंदिर शहजादी मंडी, ट्रांस यमुना कॉलोनी समेत शहर के कई इलाकों में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य डॉ. पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि प्रतिपदा तिथि दिन बुधवार को गोवर्धन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 4:19 से लेकर शाम 5:51 तक और शाम 7:29 से लेकर 9:26 तक रहेगा। इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र, प्रीति योग, सूर्य और चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। गोवर्धन पूजा में भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा के बाद परिवार के साथ मिलकर गोवर्धन की परिक्रमा अवश्य करें।


 

अग्रवाल संगठन के रैलेश अग्रवाल ने बताया कि हमारी संस्था 1990 से लगातार गोवर्धन पूजा का आयोजन कर रही है। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर में श्रद्घालु भगवान को दूध और खील बताशे का भोग अर्पित करते है। परिक्रमा लगाकर सुख-समृद्धि की कामना करते है। अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया जाता है।

श्री गोवर्धन लीला कमेटी बाल विहार ट्रांस यमुना कॉलोनी के अध्यक्ष गौरव भारद्वाज ने बताया कि इस बार गोवर्धन महाराज के बाल स्वरूप की आकृति तैयार की जा रही है। मनमोहक शृंगार के साथ पंडाल को सतरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। संस्था की ओर से अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
 

पोला भाई ग्रुप के राजा शर्मा ने बताया कि 18वें गोवर्धन पूजा के लिए विशेष कारीगरों द्वारा गाय के गोबर से गोवर्धन बाबा की 15 फुट की आकृति तैयार की जा रही है। बाबा का आलौकिक शृंगार के साथ आकर्षक मुकुट शोभायमान होगा। भक्तों के लिए टिकिया, गुजिया, दही-बडे़ और अन्नकूट का भंडारा वितरित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed