फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Head Constable’s Son Secures SC Rank 53 in NEET UG Through Self-Study

NEET UG 2026: हेड कांस्टेबल के बेटे ने रचा इतिहास, सेल्फ स्टडी से नीट में पाई 53वीं रैंक; बना मिसाल

Thu, 23 Jul 2026 12:07 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 23 Jul 2026 12:07 PM IST
सार

आगरा के फ्रेंड्स पुरम निवासी काव्य सिंह ने घर पर सेल्फ स्टडी कर नीट यूजी में एससी कैटेगरी में 53वीं रैंक और ऑल इंडिया रैंक 1834 हासिल की है। काव्य के पिता हेड कांस्टेबल और मां शिक्षिका हैं। उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
 

विज्ञापन
Head Constable’s Son Secures SC Rank 53 in NEET UG Through Self-Study
काव्य सिंह अपने माता-पिता और भाई के साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले काव्य सिंह ने नीट यूजी परिणाम में सफलता प्राप्त करते हुए एससी कैटेगिरी में 53वीं रैंक हासिल की है।  ऑल इंडिया स्तर पर उनकी रैंक 1834 रही।
विज्ञापन


काव्य सिंह के पिता कैलाश चंद कर्दम यूपी पुलिस में  हेड कांस्टेबल हैं, जबकि मां संगीता रानी शिक्षिका हैं। काव्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि मन से यदि पढ़ाई की जाए, तो किसी भी परीक्षा को पास करना मुश्किल नहीं हैं। सोशल मीडिया से दूरी और एकांत में की गई पढ़ाई ने उन्हें नीट यूजी में सफलता दिलाई है। 
विज्ञापन


वहीं बेटे की इस उपलब्धि को लेकर माता-पिता बेहद खुश हैं। उनकी इस सफलता की खबर मिलने पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed