सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heatwave in Agra: Patients with Diarrhea and Dehydration Rise Sharply

43 डिग्री पहुंचा पारा: तेज धूप और गर्मी से हाल बेहाल, हर घंटे बढ़ रहे मरीज; स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 21 Apr 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में 43 डिग्री तापमान के चलते उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में 850 मरीज पहुंचे, जिनमें कई की हालत गंभीर होने पर भर्ती करना पड़ा।

Heatwave in Agra: Patients with Diarrhea and Dehydration Rise Sharply
ओपीडी में लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

 पारा 43 डिग्री के पार होने से लोग बेहाल हैं। इससे उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के दोगुना से अधिक मरीज हो गए हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में सोमवार को करीब 850 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें से हालत खराब मिलने पर 45 को भर्ती करना पड़ा।
Trending Videos

 

एसएन में सोमवार को 3151 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें से मेडिसिन विभाग में 688 मरीज आए। इनमें से 60 फीसदी को उल्टी-दस्त, बुखार, फूड पॉयजनिंग की परेशानी मिली। अपच, पेट फूलने और खट्टी डकार की भी दिक्कत मिली। हालत खराब मिलने पर 25 को भर्ती किया गया। बाल रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने बताया कि ओपीडी में आए 146 बच्चों में से 60-65 में तेज बुखार, उल्टी-दस्त, पेट में दर्द की परेशानी मिली। बार-बार दस्त से बच्चों में कमजोरी और गला भी सूखा मिला। इनमें से 12 की हालत खराब मिलने पर भर्ती किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आए 3228 मरीजों में से सबसे ज्यादा डायरिया और फूड पॉयजनिंग के मरीज रहे। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर ने बताया कि इलाज कराने आए मरीजों की गर्मी से हालत खराब मिल रही है। इसके करीब 250 मरीज इलाज कराने आए हैं। दवा देने के साथ मरीजाें को गर्मी से बचाव के बारे में भी जागरूक किया। 8 मरीज इमरजेंसी में भर्ती भी हुए हैं।
 

पर्चा बनवाने के लिए धक्का-मुक्की
जिला अस्पताल और एसएन में पर्चा के लिए धक्का-मुक्की हुई। हॉल ठसाठस भरने से लंबी लाइन में लगने से मरीजों की हालत खराब हो गई। जिला अस्पताल में काउंटर परिसर में कूलर नहीं लगे होने से मरीजों को ज्यादा परेशानी हुई। गर्मी और देर तक लाइन में खड़े रहने से बुजुर्ग और महिला मरीजों को ज्यादा दिक्कत हुई। जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक का कहना है कि कूलर लगवाने की व्यवस्था कराई जाएगी।

एसएन में पर्चा के लिए एक काउंटर बढ़ा
एसएन में पर्चा बनवाने के लिए एक काउंटर बढ़ा दिया है। अब सात काउंटरों पर पर्चे बनाए जा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अब तक छह काउंटर थे। जल्द एक और काउंटर बढ़ाकर आठ कर दिए जाएंगे। इससे मरीजों को पर्चा बनवाने में दिक्कत नहीं होगी।

3151:मरीज एसएन कॉलेज की ओपीडी में आए।
3228: मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में आए।
688: मेडिसिन
347: हड्डी रोग
264: सांस रोग
229: त्वचा रोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed