{"_id":"6a44b7d354612a79680f3a4d","slug":"history-sheeter-and-associates-booked-for-attempt-to-murder-after-assault-on-father-and-son-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: हिस्ट्रीशीटर ने पिता-पुत्र को घेरकर धारदार हथियार से वार, छतों से बरसाए पत्थर; एफआईआर हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: हिस्ट्रीशीटर ने पिता-पुत्र को घेरकर धारदार हथियार से वार, छतों से बरसाए पत्थर; एफआईआर हुई दर्ज
Wed, 01 Jul 2026 12:16 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:16 PM IST
सार
छत्ता क्षेत्र में बेटे की पिटाई की शिकायत करने पहुंचे पिता-पुत्र पर हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने कथित तौर पर धारदार हथियार, ईंट और पथराव से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पथराव का सीसीटीवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर के बेटे ने युवक की पिटाई लगा दी। पिता अपने बेटे को लेकर आरोपी के घर पहुंचा तो दोनों को घेर लिया। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। परिजन ने छत से पथराव किया। पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें - UP: इस विश्वविद्यालय ने देश को दिए तीन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति, बेहद खास है इतिहास; ऐसा रहा 100 साल का सफर
माल का बाजार निवासी मीनू ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8:15 बजे उनका पुत्र आदिल गुदड़ी मसूर खां चौराहे पर सामान लेने गया था। वहां हिस्ट्रीशीटर हरिया यादव के बेटे ने आदिल के साथ मारपीट कर दी। इसकी शिकायत करने के लिए मीनू अपने पुत्र के साथ हरिया यादव के घर पहुंचे। वहां हरिया यादव, लक्की यादव, सूर्य यादव और दो अज्ञात लोगों ने दोनों को घेर लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से पीटा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर बंपर भर्ती, 12वीं पास को मौका; बिना परीक्षा होगा चयन
इस दौरान आराेपियों के परिजन ने मकानों की छत से पथराव भी किया। धारदार हथियार से उनके सिर पर वार किया और बेटे आदिल के सिर पर ईंट मार दी। हमले में दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि हरिया यादव, उसके पुत्र, लक्की यादव, सूर्य यादव और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें - UP: 14 कॉलेजों से शुरू हुआ सफर, 1000 तक पहुंचा कारवां; 99 साल में शिक्षा का महाकेंद्र बना आगरा विश्वविद्यालय