{"_id":"6a6845903000c67b470feea0","slug":"history-sheeter-municipal-sanitation-worker-among-three-held-in-agra-shop-theft-case-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश टावर चोरी का खुलासा: थाने के नजदीक वाली दुकानों के तोड़े ताले, पुलिस ने तीन चोर दबोचे; माल भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश टावर चोरी का खुलासा: थाने के नजदीक वाली दुकानों के तोड़े ताले, पुलिस ने तीन चोर दबोचे; माल भी बरामद
Tue, 28 Jul 2026 11:30 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:30 AM IST
सार
आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र स्थित अखिलेश टावर की दो दुकानों में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर और नगर निगम के सफाईकर्मी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई और उनके कब्जे से नकदी, मोबाइल व चोरी का सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत के निकट स्थित अखिलेश टावर में दो दुकानों में चोरी की घटना एक हिस्ट्रीशीटर ने सफाईकर्मी सहित 3 साथियों के साथ की थी। पुलिस ने सोमवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। उनसे चोरी के रुपये और सामान बरामद किया। आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे। एक आरोपी भाग गया है। वह बस्ती की एक किशोरी को भी अपने साथ ले गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
शनिवार रात को अखिलेश टावर में एमपी सिंह के एक्यूप्रेशर क्लीनिक और अविनाश यादव की मेडिकल की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया था। चोर रुपये, सामान और दवाएं चोरी करके ले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। इसमें चार चोर कैप पहनकर रात में आते नजर आए। वह अखिलेश टावर के पीछे स्थित बस्ती से निकले थे। इस पर पड़ताल की गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि इस मामले में नाला बुढ़ान सय्यद निवासी छोटू उर्फ सोहन, सत्यम और विकास को गिरफ्तार कर लिया। उनसे 5 मोबाइल, 14,450 रुपये और सामान बरामद किया गया।
सोहन थाना हरीपर्वत का हिस्ट्रीशीटर है। विकास नगर निगम का सफाई कर्मचारी है। सभी चोरी करते हैं। सफाईकर्मी को भी रुपयों की जरूरत थी। इसलिए चोरी में शामिल हो गया। एक आरोपी नन्नू भागा एक किशोरी को अपने साथ लेकर चला गया है। उसके खिलाफ किशोरी के परिजन थाना हरीपर्वत में शिकायत करने गए थे। किशोरी कोचिंग से लापता हुई थी। पुलिस दोनों की तलाश में लगी है।