सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holi Buzz in Agra: Markets of Luhar Gali and Rawatpada Decked Up with Masks Pichkaris and Gulal Spray Cylinder

Holi 2026: होली के लिए सज गए बाजार, 7,000 रुपये तक के गुलाल स्प्रे सिलिंडर; हर्बल रंगों की जबरदस्त डिमांड

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Feb 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के थोक बाजार लुहार गली और रावतपाड़ा में होली को लेकर रौनक बढ़ गई है। हर्बल रंग, हैकर मास्क और 25 किलो तक गुलाल उड़ाने वाले सिलिंडर ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं।

Holi Buzz in Agra: Markets of Luhar Gali and Rawatpada Decked Up with Masks Pichkaris and Gulal Spray Cylinder
पिचकारियों की दुकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

रंगों के उत्सव के लिए बाजार तैयार हैं। गुलाल, चंदन से लेकर मुखौटे और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। थोक बाजार लुहार गली और रावतपाड़ा में फुटकर विक्रेता और ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। होली पर बाजार को अच्छे कारोबार की आस है।
Trending Videos


 

रावतपाड़ा, लुहार गली की दुकानों पर होली के लिए सैकड़ों तरह की पिचकारियां उपलब्ध हैं जिनकी कीमत 15 रुपये से लेकर 600 रुपये तक है। उनमें ट्रॉली बैग, डिगर, एवेंजर गन, फैंटा, कैप्टन अमेरिका, हथौड़ा, कुल्हाड़ी व गिटार आदि के आकार में बनी पिचकारियों की भारी मांग है। गुलाल से भरे सिलिंडर और स्प्रे की खरीदारी अधिक हो रही है। सबसे ज्यादा लोग हर्बल रंगों को पसंद कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हैकर के मास्क और सिलिंडर का क्रेज
रावतपाड़ा के दुकानदार हर्षित अग्रवाल ने बताया कि इस बार हैकर वाला मास्क पहली पसंद है। हनुमानजी, स्पाइडरमैन, डोरेमाॅन, भूत और अन्य की भी मांग है। हवा में गुलाल उड़ाने के लिए दुकानदार सबसे ज्यादा सिलिंडर ले जा रहे हैं। इनमें 550 से लेकर 7 हजार तक के सिलिंडरों की मांग है। 7 हजार रुपये वाले सिलिंडर में एक बार में 25 किलो गुलाल भरा जाता है। दुकानदार नितिन कुशवाहा ने बताया कि उनके पास 35 तरह की पिचकारियां हैं, जिनकी कीमत 75 रुपये से लेकर 600 रुपये तक है। एवेंजर गन और फैंटा की पिचकारी बच्चों को पसंद आ रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed