फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Humid Day Followed by Late-Night Rain in Agra Yellow Alert Issued for Heavy Showers and Strong Winds

UP: दिनभर उमस ने निकाला पसीना, देर रात बरसे मेघ; मौसम विभाग ने जारी किया आंधी और बारिश का यलो अलर्ट

Tue, 28 Jul 2026 11:24 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 28 Jul 2026 11:24 AM IST
सार

आगरा में सोमवार को दिनभर उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया, जबकि देर रात गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए तेज आंधी और भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Humid Day Followed by Late-Night Rain in Agra Yellow Alert Issued for Heavy Showers and Strong Winds
बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

मानसून सीजन में बारिश न होने से लोग गर्मी से बेहाल हैं। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से भारी बारिश के यलो अलर्ट के बावजूद सोमवार को दिनभर लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। तेज धूप के कारण लोग पसीने में तर-बतर नजर आए। हालांकि, रात करीब 11 बजे गरज-चमक के बीच बारिश हुई।
विज्ञापन


सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में हुई इस बढ़ोतरी की वजह से लोगों को रात में भी गर्मी और उमस से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताते हुए मंगलवार और बुधवार को जिले में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी 48 घंटों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण उमस से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

 

Humid Day Followed by Late-Night Rain in Agra Yellow Alert Issued for Heavy Showers and Strong Winds
ताज पर किशोरी हुई बेहोश, पुलिस ने तत्परता से कराया इलाज - फोटो : अमर उजाला
ताज पर किशोरी हुई बेहोश, पुलिस ने तत्परता से कराया इलाज
 ताजमहल देखने आई किशोरी सोमवार को बेहोश होकर गिर पड़ी। ताज सुरक्षा की क्यूआरटी ने डॉक्टर को बुलाकर किशोरी का प्राथमिक उपचार कराया, जिससे उसकी स्थिति में सुधार हो गया। अहमदाबाद निवासी रमेश विश्वकर्मा का परिवार ताजमहल भ्रमण पर आया था। दोपहर लगभग 2 बजे ताजमहल के पश्चिमी गेट से बाहर निकलते समय उनकी 17 वर्षीय पुत्री खुशी को गर्मी के कारण चक्कर आने लगे, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। परिजन उपनिरीक्षक शिवराज सिंह के पास पहुंचे। उन्होंने पर्यटक सुविधा केंद्र से एंबुलेंस और डॉ. रिंकू बघेल को मौके पर बुलाया। टीम ने किशोरी को एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार दिया। कुछ देर विश्राम करने के बाद किशोरी की हालत सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed