{"_id":"6a153602276af770000efbd7","slug":"husband-and-sister-in-law-accused-of-installing-hidden-cameras-in-marriage-case-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी के बाथरूम में लगवा दिए हिडन कैमरा, रिकॉर्डिंग कर किया ऐसा कारनामा; शर्म भी न आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी के बाथरूम में लगवा दिए हिडन कैमरा, रिकॉर्डिंग कर किया ऐसा कारनामा; शर्म भी न आई
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 26 May 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ननद पर विवाहिता के बाथरूम में हिडन कैमरा लगाकर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
महिला सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक पति ने अपनी ही पत्नी के बाथरूम में हिडन कैमरे लगवा दिए। इस कृत्य में विवाहिता की ननद ने भी सहयोग किया। उससे रिकॉर्डिंग करने के बाद विवाहिता को ब्लैकमेल करने लगे। थाना न्यू आगरा में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी की शादी 26 नवंबर 2025 को शमसाबाद रोड निवासी युवक से की थी। ससुराल वालों ने युवक की हैदराबाद में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी बताई थी। शादी में करीब एक करोड़ रुपया खर्चा किया था। आरोप है कि शादी के बाद सास-ससुर और ननद ने 21 लाख रुपये और कार की मांग शुरू कर दी।
पति और ननद ने कमरे व बाथरूम में कैमरे लगाकर वीडियो रिकॉर्डिंग की और बेटी को ब्लैकमेल किया। बेटी को पति के मोबाइल पर सास और ननद के साथ मिलकर उसके साथ गलत करने की साजिश के साक्ष्य मिले। 15 फरवरी 2026 को मारपीट से बेटी का गर्भपात हो गया। थाना अध्यक्ष न्यू आगरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos