सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IPS Navneet Sikera, lyricist Santosh Anand and 12 others were awarded Braj Ratna Award

UP: आईपीएस नवनीत सिकेरा को ब्रज रत्न अवार्ड, गीतकार संतोष आनंद समेत 12 विभूतियों को भी किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 13 Feb 2026 09:32 AM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएस नवनीत सिकेरा फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने आगरा में पढ़ाई के बाद आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की। वर्ष 1996 में भारतीय पुलिस सेवा में आए। गोरखपुर से अपने डयूटी की शुरुआत की। 

IPS Navneet Sikera, lyricist Santosh Anand and 12 others were awarded Braj Ratna Award
ब्रज रत्न अवाॅर्ड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

ब्रज की धरती पर अपनी प्रतिभा, कला और समर्पण से राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाली 12 विभूतियों को बृहस्पतिवार को एक मंच पर सम्मानित किया गया। इनमें आईपीएस नवनीत सिकेरा और गीतकार संतोष आनंद भी शामिल रहे। मौका था इंक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन की ओर से नौवें ब्रज रत्न अवार्ड समारोह का।
Trending Videos


आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग और स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने किया। ब्रज रत्न अवार्ड से प्रख्यात गीतकार संतोष आनंद को सम्मानित करने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान खुद उनकी व्हीलचेयर को चलाकर उन्हें दीर्घा तक पहुंचाया। राज्यपाल ने कहा कि ब्रजभूमि वह पावन धरती है, जहां से भगवान श्रीकृष्ण का दिया गया गीता का संदेश पूरे विश्व में गुंजायमान है। उसमें त्याग, समर्पण और सेवा का संदेश निहित है, जिसे युवा पीढ़ी को आत्मसात करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अवार्ड जनता के भरोसे का प्रतीक’
आईपीएस नवनीत सिकेरा ने कहा कि आगरा की गलियों ने उनके जीवन में बड़ी भूमिका निभाई है। यहां की मंडियों के चक्कर लगाते हुए लोहामंडी, राजा की मंडी, रुई की मंडी और हींग की मंडी तक पहुंचे। तलाश तब पूरी हुई जब जीवनी मंडी पहुंचे, वहीं पर जीवनसाथी मिल गया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में मिलने वाला हर अवार्ड केवल एक पदक नहीं, बल्कि जनता का वह भरोसा है जो खाकी पर जाता है। नवनीत सिकेरा फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने आगरा में पढ़ाई के बाद आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की। वर्ष 1996 में भारतीय पुलिस सेवा में आए। गोरखपुर से अपने डयूटी की शुरुआत की। वर्तमान में एडीजी हैं। उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहा जाता है। उन्होंने यूपी में वुमेन पावर लाइन की शुरुआत की। उन पर आधारित एक वेब सीरीज भौकाल बनी है।

इन्हें भी मिला सम्मान
गोसेवा के लिए राष्ट्र गौरव सम्मान से पद्मश्री फ्रेडरिक इरिना ब्रूनिंग, पुलिस सेवा के लिए राष्ट्र गौरव सम्मान से नवनीत सिकेरा, गीतकार के लिए अमरत्व सम्मान से स्व. शैलेंद्र कुमार (मरणोपरांत), ब्रज रत्न अवार्ड से गीतकार संतोष आनंद, पैराशूटर के लिए सोनिया शर्मा, गायन के लिए हेमंत बृजवासी, टीवी अभिनय के लिए ब्रज रत्न अवार्ड पंकज कालरा को दिया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में ब्रज विशिष्ट सम्मान डॉ. आरसी. मिश्रा, ब्रिगेडियर अमरजीत सिंह, साहित्यकार एवं कवयित्री प्रो. शशि तिवारी, कथक एवं तबला वादन में डॉ. नीलू शर्मा, भागवताचार्य पंडित मृदुलकांत शास्त्री को सम्मानित किया गया।

निर्णायक मंडल में रहे 36 विशेषज्ञ
सलाहकार समिति के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ 36 विशेषज्ञों की निर्णायक मंडली की ओर से की गई। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित विभूतियों के जीवन संघर्ष पर आधारित लघु फिल्में भी दिखाई गई, जिन्हें सुधीर नारायण ने स्वर दिया। फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर ने कहा कि हमारी कोशिश ब्रज की समृद्ध संस्कृति और यहां के हीरो को दुनिया के सामने लाना है। कारवां साल-दर-साल बढ़ता जा रहा है। संचालन डॉ. तरुण शर्मा ने किया। इस दौरान राजेश गर्ग, डॉ. सुशील गुप्ता, किशोर खन्ना, गोपाल गुप्ता, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. तरुण शर्मा, अजय शर्मा, बृजेश शर्मा, मधुसूदन भट्ट, डॉ. गिरधर शर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. पंकज नगाइच आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed