{"_id":"698e3f378b42874de20137c4","slug":"the-kangana-ranaut-case-may-be-debated-today-agra-news-c-364-1-sagr1046-125058-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत केस में आज हो सकती है कोर्ट में बहस, किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत केस में आज हो सकती है कोर्ट में बहस, किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी का है आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
सार
फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रणौत केस में शुक्रवार को कोर्ट में बहस हो सकती है। सांसद पर आरोप है कि उन्होंने 26 अगस्त 2024 को अपने बयान में किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।
कंगना रणाैत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दायर वाद में शुक्रवार को एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह कोर्ट में सुनवाई होगी। पिछली तारीख पर बहस अधूरी रह गई गई थी।
राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को वाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि सांसद ने 26 अगस्त 2024 को अपने बयान में किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी की। महात्मा गांधी पर भी अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।
अधीनस्थ न्यायालय ने 6 मई 2025 को परिवाद खारिज किया था। वादी अधिवक्ता ने आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में रिवीजन दाखिल किया है। रिवीजन की सुनवाई में अदालत ने पाया कि 6 मई 2025 को पारित आदेश में बीएनएसएस के प्रावधान की अनदेखी हुई थी।
Trending Videos