{"_id":"698ea7bf4db192e6980fc659","slug":"girl-student-murdered-and-body-thrown-in-yamuna-in-agra-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में लापता छात्रा की हत्या, यमुना किनारे इस हाल में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में लापता छात्रा की हत्या, यमुना किनारे इस हाल में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 13 Feb 2026 09:55 AM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के आगरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर से लापता कक्षा नाै की छात्रा का शव यमुना के घाट पर मिला है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि छात्रा की हत्या कर शव को यमुना में फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है
घटना के बाद माैके पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी कक्षा नाै की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार 10 फरवरी की रात करीब 10 बजे वह परिवार में चल रहे शादी समारोह से शौच के लिए खेत की ओर गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 11 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की।
12 फरवरी की रात करीब 12 बजे किशोरी का शव सुरहरा क्षेत्र में यमुना नदी के तनौरा घाट के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका छह बहनों में सबसे छोटी थी और उसके दो भाई हैं। । घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बड़े भाई का आरोप है कि उसकी बहन का अपहरण कर हत्या की गई। शव को यमुना नदी में फेंक दिया गया। वहीं पूर्व प्रधान बनवारी लाल वर्मा ने भी बालिका के साथ गलत कार्य की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार जिस स्थान पर वह शौच के लिए गई थी, वहां घर की चाबी और चप्पल खेत में पड़ी मिली हैं। जबकि शाॅल यमुना एक्सप्रेसवे के पास डिवाइडर की रेलिंग पर रखी हुई पाई गई। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Trending Videos