फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri Festival: Discussion on security and traffic arrangements

जनकपुरी महोत्सव : सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर की चर्चा

Sat, 01 Aug 2026 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Janakpuri Festival: Discussion on security and traffic arrangements
आगरा। जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन समिति ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर चर्चा की। यह तीन दिवसीय महोत्सव 6 से 8 अक्तूबर तक भावना एस्टेट रोड पर होगा।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि महोत्सव में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। माता सीता की डोला यात्रा, राजा जनक की शोभायात्रा और भगवान श्रीराम के स्वरूपों का नगर भ्रमण मुख्य आकर्षण रहेंगे। आयोजन स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग के पास होने से सुचारु यातायात महत्वपूर्ण है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। आयोजन समिति ने पुलिस आयुक्त को केंद्रीय कार्यालय पर प्रतिदिन शाम 7:30 बजे आयोजित होने वाली महाआरती में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। बैठक में संतोष कटारा, मनोज जादौन, अरविंद शर्मा, धर्मेश जैन, अशोक चौबे, मनोज बंसल और संजय गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed