सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha chunav results mulayam singh yadav received winning certificate

जीत का प्रमाण पत्र लेकर मुलायम सिंह ने जताया जनता का आभार, जल्द आएंगे मैनपुरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 May 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
lok sabha chunav results mulayam singh yadav received winning certificate
मुलायम सिंह यादव को जीत का प्रमाण पत्र देते देवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी लोकसभा सीट से पांचवी बार सांसद चुने गए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को उनके प्रतिनिधि ने जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। मुलायम ने जीत के लिए मैनपुरी की जनता का आभार जताया। इसके साथ ही मुलायम के अस्वस्थ होने की अटकलों पर भी विराम लग गया। 
Trending Videos


शनिवार को लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचकर देवेंद्र सिंह यादव एडवोकेट ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को प्रमाण पत्र सौंपा। पांचवी बार मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने का प्रमाण पत्र हाथ में लेते ही नेता जी का चेहरा खिल उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा संरक्षक के कैमरे के सामने आने से उनके अस्वस्थ होने की अटकलों पर विराम लग गया। चुनाव अभिकर्ता देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि नेता जी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मतगणना में न आने पर मुलायम के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें शुरू हो गई थीं। 

चार-पांच दिन में मैनपुरी आएंगे मुलायम

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने संसदीय क्षेत्र मैनपुरी आने का वादा किया है। देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने कहा कि वो चार-पांच दिन में मैनपुरी आकर जनता का आभार जताएंगे। बता दें कि मतगणना के दौरान मुलायम सिंह मैनपुरी में नहीं आए थे। 

मुलायम सिंह ने मोदी की सुनामी में भी मैनपुरी का किला बचाया। यहां से मुलायम ने कुल पांचवी और लगातार चौथी जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को करीब 94389 वोटों से हराया। हालांकि इस बार जीत का अंतर पहले की अपेक्षा कम था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed