सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha election 2024 Boxer Vijender Yogesh Talan bought nomination papers from Congress

लोकसभा चुनाव 2024: बॉक्सर विजेंदर से पहले इस कांग्रेस नेता ने खरीदा मथुरा से नामांकन पत्र, जानें इनके बारे में

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Apr 2024 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने मुक्केबाज विजेंदर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। लेकिन इस बीच शनिवार को जब कांग्रेस के एक और बड़े नेता ने नामांकन पत्र खरीदा तो कार्यकर्ताओं में असमंजस की  स्थिति फैल गई। 
 

lok sabha election 2024 Boxer Vijender Yogesh Talan bought nomination papers from Congress
विजेंदर सिंह और योगेश तलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा लोकसभा सीट से बॉक्सर विजेंदर सिंह के नाम पर कांग्रेस ने मुहर लगा दी है, लेकिन इस बीच जब पूर्व प्रदेश सचिव योगेश तालान नामांकन के दो सेट खरीदे तो सभी हैरान रह गए। ये दोनों नामांकन पत्र कांग्रेस ने नाम पर खरीदे गए। जैसे ही इस बात की जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं को हुई तो चर्चा ये फैल गई कि क्या बॉक्सर विजेंदर सिंह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि बाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पूरी  स्थिति को साफ किया। 
Trending Videos


 

रार आई सामने 
मथुरा कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनने की चाहत में रार भी जमकर हुई। यह रार शनिवार को खुलकर तब सामने आई, जब गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले पूर्व प्रदेश सचिव योगेश तालान ने दोपहर में नामांकन के लिए दो सेट खरीद लिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने साफ की पूरी स्थिति
जानकारी होने पर जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि वे प्रत्याशी नहीं हैं और न ही प्रत्याशी के प्रतिनिधि हैं। ऐसे में उनका नामांकन पत्र कांग्रेस के नाम से खरीदने का कोई मतलब बनता है। सिर्फ हाईलाइट होने के लिए नामांकन पत्र खरीदे हैं।

 

प्रत्याशियों की रेस में रहे शामिल 
दरअसल, कांग्रेस में बीते एक सप्ताह से बॉक्सर विजेंदर सिंह के साथ ही योगेश तालान, जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा, सादाबाद के पूर्व विधायक डा. अनिल चौधरी और मुकेश धनगर के नाम की चर्चा हो रही थी। जाट प्रत्याशी बनाए जाने की प्रबल संभावना थी तो स्थानीय होने के चलते भगवान सिंह का नाम अंत तक रेस में रहा। मगर, बाद में उन्होंने विजेंदर सिंह के नाम पर खुद ही सहमति जताते हुए अपना पांव पीछे खींच लिए।

 

 कलेक्ट्रेट से खरीदे दो नामांकन 
इसी दौरान दोपहर में योगेश तालान कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन के लिए दो सेट खरीद लिए। योगेश तालान ने कहा कि उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के लिए नामांकन पत्र खरीदे हैं। इसकी जानकारी होने पर भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि योगेश तालान का पर्चा लेने का कोई मतलब नहीं बनता है, उनका नाम प्रत्याशी के लिए नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed