फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुलायम के गढ़ में मुख्यमंत्री, बोले 37 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले देख रहे प्रधानमंत्री का ख्वाब

Sun, 14 Apr 2019 09:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 14 Apr 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 yogi adityanath address rally in mainpuri
मैनपुरी में जनसभा संबोधित करते योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को क्रिश्चियन मैदान में जनसभा को संबोधित किया। करीब बीस मिनट के संबोधन में उन्होंने विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा वाले 37 और 38 सीटों पर चुनाव लड़कर प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं। जबकि सभी जानते हैं कि केंद्र में सरकार बनाने के लिए 272 सीटें चाहिए। 

 
lok sabha elections 2019 yogi adityanath address rally in mainpuri
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
योगी ने कहा कि अन्य दलों के लिए जो नामुमकिन था, मोदी ने उसे मुमकिन किया है। हर जाति और धर्म के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के मिल रहा है। कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सेना के शौर्य पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ऐसे लोगों को देश कभी माफ नहीं करेगा।
lok sabha elections 2019 yogi adityanath address rally in mainpuri
जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है, सरकार में आने पर क्या कांग्रेस पाकिस्तान को जवाब दे पाएगी, क्या आतंकवाद को जवाब दे पाएगी। आतंकवाद और पाकिस्तान को जवाब देने का दम सिर्फ भाजपा सरकार में है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 yogi adityanath address rally in mainpuri
मंच पर मौजूद भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
भाजपा स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने सपा, बसपा पर खूब निशाना साधा। कहा कि ये गठबंधन नापाक है, ये बेईमानी और भ्रष्टाचार का गठबंधन है। इसीलिए नामांकन के दिन सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मंच साझा नहीं किया। वह सीधे नामांकन करके निकल गए। 
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 yogi adityanath address rally in mainpuri
जनसभा के दौरान मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ ने कहा इतिहास अपने आपको दोहराता है। इतिहास में कई ऐसे पात्र हुए हैं, जिन्होंने अपने पिता को गद्दी से उतार दिया। इतिहास गवाह है ऐसे लोगों की बाद में दुर्गति हुई है। उन्होंने सपा को गुंडों की पार्टी बताया। उन्होंने कहा आय से अधिक संपत्ति के मामले में सैफई परिवार की जांच चल रही है। चुनावी सभा को संबोधित करने आए योगी आदित्यनाथ करीब तीस मिनट तक मैनपुरी की जमीं पर रहे। वह शाम 04:35 बजे क्रिश्चियन मैदान स्थित हेलीपैड पर उतरे। सभा को संबोधित करने के बाद शाम 05:05 बजे यहां से रवाना हो गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed