सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Long traffic jam on MG Road in Agra

Agra News: एमजी रोड पर जाम, तीन घंटे तक फंसे रहे वाहन; पांच मिनट की दूरी तय करने में लगा आधा घंटा

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 16 Mar 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में लोगों को जाम से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को एमजी रोड पर धाैलपुर हाउस से कलेक्ट्रेट तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। पांच मिनट की दूरी तय करने में आधा घंटे का समय लगा। 

Long traffic jam on MG Road in Agra
एमजी रोड पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में एमजी रोड के रावली पर मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। सोमवार को रावली मंदिर में लोगों की भीड़ थी। श्रद्धालुओं के आने-जाने की वजह से जाम लगा रहा। लोगों को पांच मिनट की दूरी तय करने में 30 मिनट तक लग गए। गर्मी में ई रिक्शा, ऑटो और दो पहिया वाहनों से जा रहे लोग बेहाल हो गए। पुलिस कर्मियों के भी वाहनों को निकलवाने में पसीने छूट गए।
Trending Videos


एमजी रोड पर रावली मंदिर के सामने मेट्रो ने निर्माण कार्य शुरू किया है। इसके लिए दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। इस वजह से दो की जगह एक ही लेन से वाहनों को निकाला जा रहा है। रास्ता कम हो जाने की वजह से वाहनों को निकालने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। सोमवार को रावली मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भी भीड़ रहती है। इस वजह से धौलपुर हाउस स्थित मार्केट से निकलने वाले वाहन भी नहीं जा पाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 11 बजे से जाम लगना शुरू हो गया था। एसबीआई तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मी किसी तरह से वाहनों को निकालने के प्रयास में लगे थे। दोपहर में वाहनों का दबाव बढ़ने पर वाहनों की लाइन लगने लगी। साईं का तकिया, छीपीटोला मार्ग की तरफ वाहन फंस गए। यहां पर तैनात थाना रकाबगंज पुलिस और यातायात पुलिस कर्मी भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे थे। पांच मिनट का रास्ता पार करने में भी 25 से 30 मिनट तक लग रहे थे। यह स्थिति कलेक्ट्रेट चौराहे तक की थी।

डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि जिन स्थान पर मेट्रो का निर्माण कार्य पूरा हो रहा है, वहां से बैरिकेडिंग को हटवाया जा रहा है। कलेक्ट्रेट से एसबीआई तिराहे के बीच काम पूरा होने में अभी समय लगेगा। इसको देखते हुए यातायात पुलिस, थाना पुलिस और मेट्रो के मार्शल यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए लगाए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed