{"_id":"69b9c1e5f6c22a74cd047186","slug":"lpgno-home-delivery-of-cylinders-mobile-messages-offering-to-sell-goods-women-operating-a-gas-agency-in-jaipur-house-allegations-of-black-marketing-and-fraud-agra-news-c-25-1-agr1035-1012482-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सिलिंडर घर पहुंचा नहीं, मोबाइल पर आ गया डिलीवरी का मैसेज, जयपुर हाउस स्थित गैस एजेंसी पर महिलाओं का हंगामा, कालाबाजारी और फर्जीवाड़े के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सिलिंडर घर पहुंचा नहीं, मोबाइल पर आ गया डिलीवरी का मैसेज, जयपुर हाउस स्थित गैस एजेंसी पर महिलाओं का हंगामा, कालाबाजारी और फर्जीवाड़े के आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जयपुर हाउस स्थित एक गैस एजेंसी की बुकिंग खिड़की पर मंगलवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। रिफिल के लिए घंटों कतार में लगने के बाद भी सिलिंडर न मिलने से आक्रोशित महिलाओं और बुजुर्गों ने जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनके मोबाइल पर सिलिंडर डिलीवर होने के मैसेज आ रहे हैं, जबकि हकीकत में घर तक गैस पहुंच ही नहीं रही।
मंगलवार सुबह से ही एजेंसी पर भारी भीड़ जमा थी। धूप में खड़े लोगों की आंखों में सिलिंडर मिलने की उम्मीद कम और सिस्टम से ठगे जाने का आक्रोश अधिक दिखाई दिया। मौके पर पहुंची अमर उजाला की टीम के सामने उपभोक्ताओं ने एजेंसी और हॉकरों की कथित मिलीभगत से फर्जीवाड़े के आरोप लगाए।
त्योहार पर भी चूल्हा ठंडा, ब्लैक में बिक रही गैस
न्यू राजा मंडी निवासी आसिफ खान हाथ में मोबाइल लिए बुकिंग खिड़की के बाहर बेबसी में खड़े नजर आए। उन्होंने बताया, घर में चूल्हा ठंडा पड़ा है और सामने ईद का त्योहार है। मोबाइल पर मैसेज आ गया कि सिलिंडर डिलीवर हो चुका है, लेकिन घर पर कोई आया ही नहीं। यहां कोई सुनने वाला नहीं है। साफ है कि हमारे हक का सिलिंडर रास्ते में ही ऊंचे दामों पर ब्लैक कर दिया गया।
रिकॉर्ड में खेल : मिले 8 सिलिंडर, दर्ज कर दिए 12
राम स्वरूप कॉलोनी के परवेज खान ने एजेंसी के रिकॉर्ड पर बड़े सवाल खड़े किए। उन्होंने अपनी गैस डायरी दिखाते हुए कहा, मैंने इस साल अब तक केवल 8 सिलिंडर लिए हैं, लेकिन एजेंसी के रिकॉर्ड में 12 सिलिंडर की डिलीवरी दर्ज है। फोन करके उपभोक्ताओं से ओटीपी मांगा जाता है। यह फर्जीवाड़ा सिर्फ इसलिए किया जा रहा है ताकि सरकारी कोटा पूरा दिखाकर गैस को बाहर खपाया जा सके।
तीन महीने से सिलिंडर का इंतजार
राजामंडी निवासी सईदन ने बताया कि वह पिछले तीन महीने से बुकिंग कराकर चक्कर काट रही हैं, लेकिन उन्हें कोरा आश्वासन ही मिल रहा है। वहीं, जगदीशपुरा (प्रभु नगर) से आईं सोनम ने बताया कि इस महीने की बुकिंग के बावजूद सिलिंडर नहीं मिला और अब मैसेज आ रहा है कि अगली बुकिंग 10 अप्रैल के बाद ही संभव है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि इस फर्जीवाड़े की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Trending Videos