{"_id":"69c4b8db2b3d4dfdb50f55c2","slug":"medical-student-seriously-injured-after-being-pushed-into-basement-in-agra-assault-case-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एसएन मेडिकल कॉलेज के छात्र को इसलिए बेरहमी से पीटा, फिर बेसमेंट में फेंक दिया; टूट गई रीढ़ की हड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एसएन मेडिकल कॉलेज के छात्र को इसलिए बेरहमी से पीटा, फिर बेसमेंट में फेंक दिया; टूट गई रीढ़ की हड्डी
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में एक युवक ने मेडिकल छात्र को बेसमेंट में धक्का दे दिया, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। गंभीर हालत में छात्र का इलाज चल रहा है, पुलिस ने जानलेवा हमले का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना एमएम गेट क्षेत्र में एसएन मेडिकल कॉलेज के छात्र शनि कुमार के साथ मामूली विवाद में युवक ने मारपीट की और निर्माणाधीन घर के बेसमेंट में धक्का दे दिया। छात्र की रीढ़ की हड्डी टूट गई।
छात्र के पिता राजेंद्र प्रसाद निवासी गांव मंडी मिर्जा खां ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा बेटा शनि कुमार एसएन मेडिकल कॉलेज के ऑप्टोमेट्री विभाग में प्रथम सेमेस्टर का छात्र है। 24 मार्च को दोपहर करीब 2:30 बजे शनि सहपाठी के साथ भगवान टॉकीज स्थित कमरे में आराम करने जा रहा था। तभी लेडी लॉयल के पीछे आसिफ नामक युवक ने उसे रोक लिया और मारपीट की।
जान से मारने की नीयत से शनि को पास में बने बेसमेंट में धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शनि को तत्काल एसएन अस्पताल, आगरा में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने जांच में बताया कि शनि की रीढ़ की हड्डी टूट गई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना अध्यक्ष एमएम गेट ने बताया कि जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos