{"_id":"68479b3b79be963f7a00cbbf","slug":"monday-hottest-day-of-the-season-in-agra-up-orange-alert-for-the-next-two-days-2025-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरस रही आग: सीजन का सबसे गर्म दिन, 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट; ऐसा रहेगा पूरे सप्ताह का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरस रही आग: सीजन का सबसे गर्म दिन, 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट; ऐसा रहेगा पूरे सप्ताह का हाल
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में आसमान से आग बरस रही है। सीजन का सबसे गर्म दिन सोमवार रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 24 घंटे तक राहत के आसार नहीं है। जिसके बाद ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

लू से परेशान दिखे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जून में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। सोमवार को भी सूर्य की तपिश ने लोगों को झुलसा दिया। आगरा में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे तक गर्मी से राहत के आसार नहीं है।
विज्ञापन

Trending Videos
आगरा के साथ ही झांसी का पारा सोमवार को 45.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोनों जिले प्रदेश में पहले स्थान पर रहे। वहीं 44.4 डिग्री तापमान के साथ कानपुर तीसरे स्थान पर रहा। सुबह से ही तपिश ने लोगों को बेहाल किया। गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को घर में रहने के लिए मजबूर किया।
ये भी पढ़ें - फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण: शोभित को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका हुई खारिज
ये भी पढ़ें - फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण: शोभित को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका हुई खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन
कामगार लोगों के लिए सोमवार का दिन कड़ी धूप और लू की मुसीबत लेकर आया। बहुत ज्यादा जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। दिनभर पंखे, कूलर चलते रहे लेकिन इससे राहत नहीं मिल सकी। स्मारकों में भी गर्मी का असर साफ नजर आया। आगरा किला और ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ में कम रही।
ये भी पढ़ें - Agra News: सड़क पर मिला गाय का कटा सिर, हिंदू संगठन में आक्रोश; आंदोलन की दी चेतावनी
ये भी पढ़ें - Agra News: सड़क पर मिला गाय का कटा सिर, हिंदू संगठन में आक्रोश; आंदोलन की दी चेतावनी
दिन में गर्मी होने के साथ रातें भी काफी गर्म हो गई हैं। सूरज डूबने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। न्यूनतम तापमान 0.9 की बढ़ोतरी के साथ 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। दिन में लू चलने के साथ रात को गर्म हवा चलने की संभावना जताई है। 11 जून से तापमान में गिरावट हो सकती है।
ये भी पढ़ें - UP: यूट्यूब पर वीडियो देखे आए प्रादेशिक सेना में भर्ती के लिए, मिला ऐसा धोखा, रकम तो डूबी...सपने भी टूट गए
ये भी पढ़ें - UP: यूट्यूब पर वीडियो देखे आए प्रादेशिक सेना में भर्ती के लिए, मिला ऐसा धोखा, रकम तो डूबी...सपने भी टूट गए
ताज पर दहक रहे थे पत्थर
ताजमहल का दीदार करने सोमवार को आए सैलानियों को गर्मी ने बेहाल कर दिया। तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस होने से पत्थर दहक रहे थे। इससे 5 सैलानियों की तबीयत बिगड़ गई। गर्मी के कारण 2 सैलानी बेहोश हो गए, जिन्हें डिस्पेंसरी में इलाज उपलब्ध कराया गया।

रायबरेली से ताज देखने आए 23 साल के अग्निवीर मौर्य भीषण गर्मी के कारण दोपहर 2 बजे पश्चिमी गेट की कतार में ही बेहोश हो गए। एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। इटावा से आए अवनीश कुमार का 5 वर्षीय बेटा यश ताजमहल देखने के बाद पश्चिमी गेट निकास द्वार के पास बेहोश होकर गिर गया। उसे भी जिला अस्पताल भेजा गया। महाराष्ट्र से आई शिखा शर्मा, बिहार की वैशाली सिंह, मध्य प्रदेश के हुकुम चौरसिया आदि की गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें डिस्पेंसरी तक पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर जाने दिया गया।