फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Monkey Terror in Agra: Man Falls From Roof While Trying to Escape, Suffers Multiple Fractures

UP: बंदरों के झुंड ने कर दिया हमला, छत से गिरा युवक; दोनों पैर-रीढ़ और कूल्हे में फ्रैक्चर

Mon, 17 Aug 2026 09:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 17 Aug 2026 09:44 AM IST
सार

कुबेरपुर के छलेसर में बंदरों के झुंड से बचने के प्रयास में युवक सूरज छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर, कूल्हे और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है; हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर किया गया।

विज्ञापन
Monkey Terror in Agra: Man Falls From Roof While Trying to Escape, Suffers Multiple Fractures
बंदर हमला - फोटो : AI

विस्तार

आगरा के छलेसर इलाके में बंदरों के आतंक ने एक बार फिर दहशत फैला दी है। बंदरों के झुंड के हमले से बचने के प्रयास में एक युवक मकान की छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में युवक के दोनों पैर, कूल्हे और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है। चिकित्सकों ने उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से अलीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


सूरज, जो मूल रूप से अलीगढ़ के कासिमपुर का रहने वाला है, कुबेरपुर स्थित नगर निगम के वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट में काम करता है और छलेसर में किराए का कमरा लेकर रहता है। रविवार को वह किसी काम से अपने मकान की छत पर गया था। इसी दौरान बंदरों का एक झुंड वहां आ गया। इससे बचने के प्रयास में सूरज संतुलन खो बैठा और छत से नीचे गिर गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद से क्षेत्रीय लोगों में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर गहरा रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed