{"_id":"6a818bd3763684ba6b0a6c7d","slug":"multiple-rounds-fired-in-agra-due-to-feud-young-man-was-shot-and-injured-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में बहा खून: दो पक्षों में टकराव, ताबड़तोड़ चलीं गोलियां; एक युवक गंभीर घायल, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में बहा खून: दो पक्षों में टकराव, ताबड़तोड़ चलीं गोलियां; एक युवक गंभीर घायल, VIDEO
Sun, 16 Aug 2026 03:39 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 16 Aug 2026 03:39 PM IST
सार
आगरा में रंजिश को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। फायरिंग में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कार में लगी गोली और घायल युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के कुतकपुर गोला गांव के पास शुक्रवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष ने बोलेरो सवार युवकों को घेरकर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राइफल लेकर खड़े एक युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने मामले में 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिरावली राजाखेड़ा, धौलपुर निवासी जयप्रकाश पुत्र भूरी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई जितेंद्र, कुलदीप और योगेंद्र आदि बोलेरो से फतेहाबाद मेला देखने आ रहे थे। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे कुतकपुर गोला गांव के पास काले रंग की बिना नंबर की बोलेरो उनकी गाड़ी के सामने आकर रुक गई। आरोप है कि रामबृज पुत्र रूप सिंह निवासी मनोना अपने साथियों के साथ गाड़ी से उतरा। कुछ बाइक सवार भी उसके साथ थे। आरोपियों में सिलावट राजाखेड़ा धौलपुर निवासी नेत्रपाल, अनुरुद्धपुरा थाना मंसूखपुरा निवासी अजय उर्फ भुट्टा, देवखेड़ा राजाखेड़ा धौलपुर निवासी रामभरत, रामगढ़ थाना निबोहरा निवासी संदीप, कुतकपुर गोला निवासी भोला पुत्र कुमरपाल, मनौना निवासी अमरीश पुत्र रूप सिंह, पुष्पेंद्र उर्फ छोटा पुत्र राजबहादुर, हरेंद्र पुत्र सुरेश और पालेंद्र उर्फ पालू पुत्र प्रमोद शामिल थे।

आरोप है कि भोला के हाथ में उसके पिता की लाइसेंसी राइफल थी। जयप्रकाश का आरोप है कि रामबृज ने जितेंद्र को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली जितेंद्र के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने उसे बोलेरो से ले जाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कार पर भी फायरिंग कर दी। योगेंद्र ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। जयप्रकाश स्कार्पियो से मौके पर पहुंचा और घायल भाई को लेकर फतेहाबाद की ओर रवाना हुआ। आरोप है कि रास्ते में भी आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। बाद में घायल जितेंद्र को फतेहाबाद में अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रामबृज, नेत्रपाल, अजय उर्फ भुट्टा, रामभरत, संदीप, भोला, अमरीश, पुष्पेंद्र उर्फ छोटा, हरेंद्र और पालेंद्र उर्फ पालू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
व्यापार के हिसाब को लेकर थी रंजिश
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुराने व्यापार के हिसाब-किताब को लेकर चली आ रही रंजिश सामने आई है। इसी मामले को लेकर फोन पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज भी हुई थी। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दो राज्यों में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। लेकिन आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए है।

पूर्व का आपराधिक इतिहास
नेत्रपाल पर थाना मंसूखपुरा में एक प्राथमिकी दर्ज है। वहीं भोला पर थाना बाह में जानलेवा हमले की एक प्राथमिकी दर्ज है। पुष्पेंद्र उर्फ छोटा पर दो प्राथमिकी दर्ज हैं। हरेंद्र पर जानलेवा हमला, हरिजन एक्ट समेत छह प्राथमिकी दर्ज हैं।

एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि रुपयों के लेनदेन और पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग की घटना हुई है। घटना में एक युवक के गोली लगी है, जिसे उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।