सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder in love Wife ends husband s life with the help of her lover

यूपी में एक और पति का कत्ल: देवर से अवैध संबंध, वेलेंटाइन वीक में पत्नी ने लवर के साथ किया कत्ल, खुले कई राज

माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 13 Feb 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार

वेलेंटाइन वीक के दौरान पत्नी गौरी ने अपने पति लवकेश की हत्या कर दी। अवैध संबंध का विरोध करने पर पति की जान ली गई। हत्याकांड में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

Murder in love Wife ends husband s life with the help of her lover
लवकेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वेलेंटाइन वीक में चचेरे देवर से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने पति लवकेश (24) की हत्या कर दी। प्रेमी ने भी पूरा साथ दिया। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए दोनों ने साड़ी के फंदे से शव को लटका दिया। शक होने पर परिजन ने शिकायत की तब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामला एकता थाना क्षेत्र के लोधई गांव का है।

Trending Videos

गांव लोधई निवासी लवकेश बिजली मिस्त्री थे। पिता सुरेश चंद तोमर बेलनगंज में नौकरी करते हैं। वहीं रहते भी हैं। लवकेश पांच बहनों में इकलौता भाई था। उसकी शादी चार साल पहले सहपऊ, धौलपुर, राजस्थान की गौरी के साथ हुई थी। तीन साल का एक बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि 10 फरवरी तड़के 4 बजे घर से फोन आया कि लवकेश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिवार में कोहराम मच गया। वह घर पहुंचे। गौरी ने बताया कि वह दूसरे कमरे में सो रही थी। सुबह जब पति के कमरे में गई तो वो फंदे से लटके थे। किसी तरह का विवाद न होने से परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी। अंतिम संस्कार कर दिया।

अगले दिन घर में हवन-पूजन था। गौरी की गतिविधियां देखकर परिजन को शक हुआ। परिवार की महिलाओं ने उससे पूछताछ की। पुलिस बुलाने की कहने लगे। इस पर वो घबरा गई। हत्याकांड के बारे में बता दिया।

ऐसे दिया अंजाम
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि गाैरी ने पूछताछ में कई जानकारियां दी। बताया कि पांच महीने से चचेरे देवर सुंदर से प्रेम संबंध हैं। पति की तरह बिजली मिस्त्री है। दोनों छिपकर मिलते थे। मगर कुछ दिन से पति ने शक होने पर झगड़ा शुरू कर दिया था। 9 फरवरी की रात पति के सोने पर सुंदर मिलने आया था। दोनों को पति ने देख लिया। इसके बाद उन्होंने लवकेश को पकड़कर बेड पर लिटा दिया।

उसके मुंह पर सुंदर ने तकिया लगा दिया। उसने खुद पति के हाथ और पैर पकड़ लिए। वह बचने का प्रयास करता रहा। मगर कुछ देर बाद माैत हो गई। उन्हें पता था कि ऐसे पति मृत मिलेगा तो ज्यादा पूछताछ होगी। उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर पति को पंखे से लटका दिया। सुंदर घर चला गया। वह भी दूसरे कमरे में सोने गई। सुबह जागने पर रोते हुए शोर मचाया।

किसी को शक नहीं हुआ। मगर महिलाएं समझ गई थीं। बार-बार कारण पूछ रही थीं। इससे वो टूट गई। पुलिस ने पत्नी के बयान रिकॉर्ड किए हैं। आरोपियों की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही हैं, जिससे विवेचना में लगाया जा सके। वहीं सुंदर काम पर गया था। उसे पुलिस टीम ने वहां से दबोचा।

बहनें हुईं बेहाल
लवकेश पांच बहनों में इकलौता भाई था। उसकी मौत से बहनें रो-रोकर बेहाल हो गई हैं। वह एक ही बात बोल रही हैं कि भाभी ने भाई की जान क्यों ले ली। अगर उसे किसी और के साथ रहना था तो उसके साथ चली जाती। बहनों को परिवार की महिलाओं ने किसी तरह संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed