सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife kills husband with the help of lover in agra

वेलेंटाइन वीक में पति का कत्ल: पत्नी ने पकड़े हाथ-पैर, देवर ने तकिये से दबाया मुंह; फंदे पर लटका दी लाश

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 12 Feb 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के आगरा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। वेलेंटाइन वीक में पत्नी ने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। गुमराह करने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Wife kills husband with the help of lover in agra
पति लवकेश (बायें) और आरोपी पत्नी गाैरी और सुंदर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

वेलेंटाइन वीक में चचेरे देवर से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी हैवान बन गई। उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति लवकेश (24) की हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए साड़ी के फंदे से शव को लटका दिया। अगले दिन रोते हुए अंतिम संस्कार भी करा दिया। उठावनी में शक होने पर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी गाैरी और प्रेमी सुंदर को हिरासत में ले लिया है। मामला एकता थाना क्षेत्र के लोधई गांव का है।
Trending Videos


गांव लोधई निवासी लवकेश बिजली मिस्त्री थे। पिता सुरेश चंद तोमर बेलनगंज में नाैकरी करते हैं। वहीं रहते भी हैं। लवकेश पांच बहनों में इकलाैता भाई था। उसकी शादी चार साल पहले सहपऊ, धाैलपुर, राजस्थान की गाैरी के साथ हुई थी। तीन साल का एक बेटा है। पिता ने बताया कि 10 फरवरी तड़के 4 बजे घर से फोन आया कि लवकेश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिवार में कोहराम मच गया। वह घर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाैरी ने बताया कि वह दूसरे कमरे में सो रही थी। सुबह जब पति के कमरे में गई तो वो फंदे से लटके थे। किसी तरह का विवाद न होने से परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी। अंतिम संस्कार कर दिया। अगले दिन घर में हवन-पूजन था। गाैरी की गतिविधियां देखकर परिजन को शक हुआ। परिवार की महिलाओं ने उससे पूछताछ की। पुलिस बुलाने की कहने लगे। इस पर वो घबरा गई। हत्याकांड के बारे में बता दिया।

 

ऐसे दिया अंजाम
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि गाैरी ने पूछताछ में कई जानकारियां दी। बताया कि पांच महीने से चचेरे देवर सुंदर से प्रेम संबंध हैं। वह पति की तरह बिजली मिस्त्री है। दोनों छिपकर मिलते थे। मगर कुछ दिन से पति ने शक होने पर झगड़ा शुरू कर दिया था। 9 फरवरी की रात पति के सोने पर सुंदर मिलने आया था। दोनों को पति ने देख लिया। इसके बाद उन्होंने लवकेश को पकड़कर बेड पर लिटा दिया।

 

उसके मुंह पर सुंदर ने तकिया लगा दिया। उसने खुद पति के हाथ और पैर पकड़ लिए। वह बचने का प्रयास करता रहा। मगर कुछ देर बाद माैत हो गई। उन्हें पता था कि ऐसे पति मृत मिलेगा तो ज्यादा पूछताछ होगी। उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर पति को पंखे से लटका दिया। सुंदर घर चला गया। वह भी दूसरे कमरे में सोने गई। सुबह जागने पर रोते हुए शोर मचाया।

 

किसी को शक नहीं हुआ। मगर महिलाएं समझ गई थीं। बार-बार कारण पूछ रही थीं। इससे वो टूट गई। पुलिस ने पत्नी के बयान रिकाॅर्ड किए हैं। आरोपियों की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही हैं, जिससे विवेचना में लगाया जा सके। वहीं सुंदर काम पर गया था। उसे पुलिस टीम ने वहां से दबोचा।

 

बहनें हुईं बेहाल
लवकेश पांच बहनों में इकलाैता भाई था। उसकी माैत से बहनें रो-रोकर बेहाल हो गई हैं। वह एक ही बात बोल रही हैं कि भाभी ने भाई की जान क्यों ले ली। अगर उसे किसी और के साथ रहना था तो उसके साथ चली जाती। बहनों को परिवार की महिलाओं ने किसी तरह संभाला।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed