सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neuro IDCON 2026 in Agra to Address Rising Brain Infections in Children, Experts to Discuss Advanced Treatment

न्यूरो आईडीकॉन 2026: बच्चों में बढ़ते ब्रेन इंफेक्शन पर चिंता, आगरा में जुटेंगे देशभर के न्यूरो एक्सपर्ट

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Feb 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
सार

28 फरवरी और 1 मार्च को आगरा में आयोजित न्यूरो आईडीकॉन 2026 में देशभर के विशेषज्ञ मेनिनजाइटिस, इंसेफेलाइटिस और सीएनएस टीबी जैसे मस्तिष्क संक्रमण पर चर्चा करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य बच्चों में मृत्यु और स्थायी विकलांगता को कम करने की रणनीति तैयार करना है।

Neuro IDCON 2026 in Agra to Address Rising Brain Infections in Children, Experts to Discuss Advanced Treatment
न्यूरो आईडीकॉन 2026 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बच्चों में बढ़ते मस्तिष्क संक्रमण को लेकर 28 फरवरी और 1 मार्च को दो दिवसीय न्यूरो आईडीकॉन 2026 आयोजित किया जाएगा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में देश भर के बाल रोग विशेषज्ञ और न्यूरोलॉजिस्ट मेनिनजाइटिस, इंसेफेलाइटिस व सीएनएस टीबी सहित अन्य न्यूरो-इन्फेक्शन के आधुनिक उपचार और रोकथाम पर चर्चा करेंगे।
Trending Videos


 

मंगलवार को कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया। मुख्य आयोजन अध्यक्ष डॉ. राकेश भाटिया और आयोजन सचिव डॉ. अरुण जैन ने बताया कि भारत में हर वर्ष लाखों बच्चे इन गंभीर बीमारियों से प्रभावित होते हैं और कई मामलों में मृत्यु या स्थायी विकलांगता का खतरा रहता है। न्यूरो आईडीकॉन में बच्चों में न्यूरो-इन्फेक्शन से होने वाली मृत्यु और स्थायी विकलांगता को कम करने के लिए रणनीति तैयार करना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. आरएन द्विवेदी, डॉ. राजेश्वर दयाल, डॉ. आरएन शर्मा, डॉ. प्रदीप चावला, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. राजीव कृषक, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. स्वाति द्विवेदी सहित चिकित्सक मौजूद रहे। सम्मेलन में आईएपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीलम मोहन, अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. सिंगारवेलू एम, राष्ट्रीय सचिव डॉ. रुचिरा माहेश्वरी गुप्ता सहित कई राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे।

 

यह होगा खास
न्यूरो-इन्फेक्शन पर वैज्ञानिक सत्र, विशेषज्ञों की पैनल चर्चा, केस-आधारित शिक्षण, शोध पत्र वाचन, कार्यशालाएं एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों पर प्रस्तुति और टीकाकरण व रोकथाम रणनीतियों पर विशेष मंथन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed