सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Newly Married Youth Found Dead in Field, Brutal Murder Sparks Panic in Agra

UP: आगरा में दिनदहाड़े युवक की बेरहमी से हत्या, ईंट से कुचल दिया सिर; तीन महीने पहले हुई थी शादी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 17 Jun 2026 09:56 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के सुल्तानपुरा में काम पर निकले युवक शोरू का शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में चेहरे पर गंभीर चोटों के आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि युवक की शादी महज तीन महीने पहले हुई थी।

Newly Married Youth Found Dead in Field, Brutal Murder Sparks Panic in Agra
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के सदर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुरा में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव घर से कुछ दूरी पर खेतों में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आशंका जताई जा रही है कि चेहरे पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या की गई है।




 

परिजनों के अनुसार, शोरू बुधवार सुबह करीब 7 बजे काम पर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। देर शाम जब उसका शव खेतों में मिला, तो परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक के चेहरे पर गंभीर चोटें थीं, जो संभवतः किसी भारी वस्तु, जैसे पत्थर, से हमला करने के कारण आई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शोरू की शादी को महज तीन महीने हुए थे। उसकी मौत की खबर से पत्नी बेसुध हो गई।  उसका रो-रोकर बुरा हाल है।  सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed