सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Over 35,000 Tourists Visit Taj Mahal on Weekend Rush, Three Fall Ill Due to Heat

UP: ताजमहल पर रिकॉर्ड भीड़, लंबी कतारों में जूझे सैलानी; तीन पर्यटकों की बिगड़ गई तबीयत

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 15 Jun 2026 09:05 AM IST
विज्ञापन
सार

वीकेंड के चलते ताजमहल पर 35 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे, जिससे पश्चिमी गेट पर लंबी कतारें और पार्किंग की समस्या देखने को मिली। उमस भरी गर्मी के कारण तीन पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर राहत पहुंचाई गई।

Over 35,000 Tourists Visit Taj Mahal on Weekend Rush, Three Fall Ill Due to Heat
ताजमहल भीड़ - फोटो : ताजमहल भीड़
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में वीकेंड के कारण रविवार को ताजनगरी में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। दिनभर में कुल 27,764 सैलानियों ने टिकट खरीदकर ताजमहल का दीदार किया। वहीं, 15 साल तक के बच्चों के लिए निशुल्क प्रवेश होने के चलते कुल पर्यटकों का आंकड़ा 35 हजार पार कर गया। भारी भीड़ की वजह से सुबह से ही ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं।


इस दौरान अव्यवस्थाओं के चलते सैलानियों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। लॉकर रूम में बैग जमा कराने के लिए पर्यटक घंटों जूझते नजर आए। वहीं, दोपहर के समय पश्चिमी पार्किंग फुल होने के कारण पर्यटकों को मजबूरी में अपनी गाड़ियां सड़क किनारे ही पार्क करनी पड़ीं। जिसके चलते दिन भर जाम जैसे हालत बने रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताज पर गर्मी से तीन पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत
 उमस भरी गर्मी के बीच रविवार को ताजमहल देखने आए तीन पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। पर्यटकों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने पर तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। शामली के मुकेश को पेट में तेज दर्द, मध्य प्रदेश निवासी लक्ष्मण और जोधपुर (राजस्थान) से आई महिला पर्यटक किरण आसेरी को गर्मी के चलते उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। पर्यटकों की तबीयत खराब होते ही उन्हें तुरंत पश्चिमी गेट पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टर ने तीनों पर्यटकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी दवाएं दीं और ओआरएस का घोल पिलाया। उपचार मिलने के बाद पर्यटकों को राहत मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed