फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Overflowing Sewer on Shilpgram Road Leaves Tourists and Locals Struggling

UP: ताज के रास्ते पर सीवर का सैलाब, दुर्गंध से पर्यटक बेहाल; शिकायत के बाद हरकत में आया निगम

Tue, 28 Jul 2026 11:15 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 28 Jul 2026 11:15 AM IST
सार

शिल्पग्राम रोड पर सीवर उफनने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को गंदे पानी व दुर्गंध के बीच आवाजाही करनी पड़ी। शिकायत मिलने पर वबाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चोक सीवर लाइन की सफाई कर व्यवस्था बहाल की।

विज्ञापन
Overflowing Sewer on Shilpgram Road Leaves Tourists and Locals Struggling
सीवर लाइन से उफनता पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित पुलिस चौकी से शिल्पग्राम की ओर जाने वाले पर्यटकों और क्षेत्रीय लोगों को रिट्रीट होटल के पास सड़क पर उफनते सीवर से होकर निकलना पड़ा। पर्यटकों की आवाजाही वाले इस रास्ते में उफनते सीवर से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बेटे की मौत की सूचना, कमरे में निकली बहू की लाश; ताला टूटा तो सामने आया चौंकाने वाला सच
विज्ञापन



सामाजिक कार्यकर्ता रविकांत दुवेश ने सीवर उफनाने की शिकायत नगर निगम से की, जिसके बाद शाम को इसकी सफाई के लिए वबाग की टीम पहुंची। वबाग के प्रोजेक्ट मैनेजर तनवीर शर्मा ने बताया कि नाहरगंज नाला इस सीवर लाइन में जुड़ा हुआ है, जिस वजह से नाले में आ रही प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य कचरा सीवर लाइन को चोक कर देता है। शाम को लाइन की सफाई कराकर इसे चालू करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: पेठा, दालमोठ और गजक का शुरू करें कारोबार, सरकार देगी 50 लाख रुपये; 18 वर्ष के युवाओं को भी मौका


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed